Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Candidates set out for other cities to take the PET; rain adds to their difficulties

Sultanpur News: पीईटी देने दूसरे शहरों को निकले अभ्यर्थी, बारिश ने बढ़ाईं मुश्किलें

Sun, 01 Nov 2026 01:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sun, 01 Nov 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Candidates set out for other cities to take the PET; rain adds to their difficulties
सुल्तानपुर। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) में शामिल होने के लिए जिले के अभ्यर्थियों का दूसरे शहरों की ओर जाना शुरू हो गया है। रविवार को होने वाली परीक्षा के लिए शनिवार दोपहर बाद अभ्यर्थी ट्रेन और बसों से रवाना हुए।
विज्ञापन

जिले में परीक्षा केंद्र नहीं बनाए जाने के कारण उन्हें रायबरेली, बाराबंकी, प्रतापगढ़ और लखीमपुर खीरी तक की यात्रा करनी पड़ रही है। लगातार बारिश ने उनकी मुश्किलें और बढ़ा दी हैं।
विज्ञापन

लंभुआ के आशुतोष ने बताया कि उन्हें परीक्षा देने लखनऊ जाना है। बस स्टेशन पर मिले सौमित्र ने बताया कि उनका परीक्षा केंद्र बरेली में है। रोडवेज के स्टेशन इंचार्ज नन्हूराम सरोज ने बताया कि शुक्रवार को दिनभर बारिश के कारण बसों में जरूरी काम से निकले लोग ही सफर करते दिखे। शनिवार सुबह साढ़े नौ बजे तक रिमझिम बारिश होती रही। दोपहर बाद करीब 50 अभ्यर्थी रायबरेली, बाराबंकी और लखनऊ के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि सुल्तानपुर डिपो की बसें लखीमपुर खीरी नहीं जाती हैं। वहां परीक्षा देने जाने वाले अभ्यर्थी पहले बस से लखनऊ पहुंच सकते हैं। इसके बाद दूसरी बस से लखीमपुर खीरी जा सकते हैं। दूर के परीक्षा केंद्र मिलने से अभ्यर्थियों को समय से पहुंचने के लिए अतिरिक्त तैयारी करनी पड़ रही है।


खराब मौसम से बसों में घटे यात्री
एआरएम सुरेश चंद्र यादव ने बताया कि मौसम खराब होने के कारण बहुत कम यात्री घरों से निकल रहे हैं। बारिश का असर बसों में यात्रियों की संख्या पर भी पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed