फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Candidates' security deposit will be confiscated

Sultanpur News: 13,214 प्रत्याशियों की जमानत राशि होगी जब्त

Tue, 09 Jan 2024 06:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Tue, 09 Jan 2024 06:45 PM IST
विज्ञापन
Candidates' security deposit will be confiscated
- पंचायत चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की जमानत जब्त करने की कार्रवाई शुरू
विज्ञापन




वर्ष 2021 के पंचायत चुनाव का मामला



संवाद न्यूज एजेंसी

सुल्तानपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में किस्मत आजमाने वाले करीब 13 हजार प्रत्याशियों की जमानत राशि जब्त होगी। आयोग के निर्देश पर निर्वाचन विभाग ने जमानत राशि जब्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जल्द ही राशि को आयोग के पक्ष में समर्पित कर दिया जाएगा।




वर्ष 2021 में त्रिस्तरीय पंचायत के विभिन्न पदों के कराए गए चुनाव में करीब 29 हजार प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। इसमें ग्राम पंचायत में तीन पदों प्रधान, बीडीसी, ग्राम पंचायत सदस्य के लिए आवेदन दाखिल किए गए थे। जिला पंचायत सदस्य का भी चुनाव कराया गया था। नामांकन के बाद ग्राम प्रधान, बीडीसी, ग्राम पंचायत सदस्य व जिला पंचायत के करीब दो हजार प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया था। चुनाव समाप्त होने के बाद निर्वाचन कार्यालय की ओर से जमानतराशि वापस करने के लिए प्रत्याशियों से आवेदन मांगे गए थे। समय से आवेदन नहीं आने पर निर्वाचन विभाग ने प्रत्याशियों की जमानतराशि जब्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। विभाग ने करीब 13,214 प्रत्याशियों की तकरीबन 2.59 करोड़ रुपया जमानत राशि जब्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। विभाग जल्द ही जमानत राशि जब्त कर आयोग को सूचना भेजने की तैयारी में जुटा है। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी कमलेश बाजपेयी ने बताया कि सूचना के बाद भी जमानतराशि वापस नहीं लेने की वजह से राशि जब्त की जा रही है।
विज्ञापन






इतने पदों पर कराए गए थे चुनाव

ग्राम प्रधान- 979



बीडीसी- 1136

ग्राम पंचायत सदस्य 12,091



जिला पंचायत सदस्य- 45
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed