{"_id":"645d36b3714df2f11f0cea04","slug":"candidate-supporters-clashed-over-bogus-voting-sultanpur-news-c-13-1-229549-2023-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: फर्जी मतदान को लेकर भिड़े प्रत्याशी समर्थक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: फर्जी मतदान को लेकर भिड़े प्रत्याशी समर्थक
विज्ञापन
सुल्तानपुर में बूथ पर हो रही झड़प। -संवाद
सुल्तानपुर। नगर पालिका व जिले की चार नगर पंचायतों में गुरुवार को हुए मतदान के दौरान कई केंद्रों पर फर्जी मतदान के आरोप प्रत्यारोप को लेकर प्रत्याशी समर्थक दिन भर आपस में भिड़ते रहे। इस दौरान बूथ पर मौजूद सुरक्षा बलों के साथ मौजूद मतदान कर्मियों ने हस्तक्षेप कर स्थिति को बिगड़ने से बचाया।
मतदान के दौरान दोपहर बाद शहर के बढ़ैयावीर वार्ड से भाजपा प्रत्याशी प्रवीण मिश्र ने आरोप लगाया कि कुछ लोग बूथ के अंदर मोबाइल लेकर फोटो बना रहे हैं। उनका आरोप था कि वोट डालने की फोटो खींचकर उसे वायरल किया जा रहा है। इस मामले को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं की दूसरे प्रत्याशियों के समर्थकों के साथ नोकझोंक भी हुई। सूचना पर पहुंचे पुलिस व प्रशासन के अफसरों ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया।
इसी तरह शहर के नरायनपुर वार्ड में फर्जी मतदान के आरोप को लेकर दो प्रत्याशी समर्थक आपस में भिड़ गए। हाथापाई तक स्थिति पहुंचने से पहले ही मौजूद पोलिंग पार्टी के सदस्यों व सुरक्षा कर्मियों ने दोनों पक्षों को मतदान केंद्र से बाहर कर मामला शांत कराया।
विज्ञापन
नगर पालिका के वार्ड नंबर पांच में शाम के करीब साढ़े पांच बजे बिना वोटर आईडी के मतदान को लेकर दो प्रत्याशी व उनके समर्थकों में नोकझोंक हुई। सीताकुंड बूथ पर भी फर्जी मतदान करने को लेकर विवाद हुआ। मौके पर मौजूद सुरक्षा बलों ने त्वरित हस्तक्षेप कर स्थिति को संभाला।
शहर के एमजीएस चौराहे के निकट स्थित टाइनी टाट्स पब्लिक स्कूल में मतदान के लिए बनाए गए पिंक बूथ पर भी सुबह करीब सवा नौ बजे कुछ लोगों ने फर्जी वोटिंग का आरोप लगा कर हंगामा काटा। साढ़े नौ बजे वोट डालने पहुंचे लक्ष्मण को मतदान कर्मियों ने बताया कि उनका वोट पड़ चुका है। लक्ष्मण ने इसकी शिकायत बूथ पर मौजूद बीएलओ व अन्य अधिकारियों से की और वोट डलवाने की मांग की। सुनवाई न होने पर उन्हें बिना वोट डाले ही निराश लौटना पड़ा।