{"_id":"61f0480ec0026347562edd2d","slug":"candidate-sultanpur-news-lko6150883143","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा ने पुराने चेहरों पर जताया भरोसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा ने पुराने चेहरों पर जताया भरोसा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। जिले की पांच में से चार सीटों पर घोषित समाजवादी पार्टी के उम्मीदवारों में सभी विधायक रह चुके हैं। इनमें तीन प्रत्याशी सपा के पूर्व विधायक हैं जबकि एक बसपा से विधायक रहे। उन्होंने हाल ही में बसपा छोड़कर सपा जॉइन की थी। सूची में इसौली से प्रत्याशी नहीं घोषित किया गया है।
सपा ने सुल्तानपुर से अनूप संडा, लंभुआ से संतोष पांडेय, सदर से अरुण वर्मा और कादीपुर से भगेलू राम को अपना प्रत्याशी बनाया है। अनूप संडा सुल्तानपुर सीट से दो बार समाजवादी पार्टी के टिकट पर विधायक रह चुके है जबकि संतोष पांडेय और अरुण वर्मा एक-एक बार विधायक रहे हैं। ये तीनों वर्ष 2017 का चुनाव हार गए थे। कादीपुर से प्रत्याशी घोषित भगेलूराम भी बसपा के टिकट पर विधायक रह चुके हैं। पिछले दिनों वे समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए थे। सपा में शामिल होने के बाद से उनका टिकट लगभग पक्का माना जा रहा था। हालांकि इस सीट से सपा के टिकट पर 2012 का चुनाव जीतने वाले रामचंद्र चौधरी को निराश होना पड़ा है।
इस सीट से 2017 का चुनाव सपा कांग्रेस गठबंधन में रामचंद्र चौधरी के पुत्र अंगद चौधरी ने लड़ा था। वे चुनाव हार गए थे। सपा की इस सूची में इसौली विधानसभा से प्रत्याशी नहीं है। जिले की यही एक विधानसभा सीट है, जहां सपा के विधायक अबरार अहमद हैं। वे आजम खां के करीबियों में शुमार किये जाते हैं।