फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   canal

माइनर कटने से 50 बीघा फसल जलमग्न

Thu, 30 Dec 2021 12:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
canal
4. सुल्तानपुर के बभनगंवा के पास कटी नहर तथा डूबी गेहूं की फसल। - फोटो : SULTANPUR
भदैंया (सुल्तानपुर)। भदैंया विकास खंड क्षेत्र में संचालित बभनगंवा माइनर की पटरी में बभनगंवा गांव के पास मंगलवार की रात कटान हो गई। रातभर माइनर का पानी खेतों में बहता रहा। सुबह तक करीब 50 बीघे फसल जलमग्न हो गई। ग्रामीणों की सूचना के बाद भी सिंचाई खंड के अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे थे।
विज्ञापन

सिंचाई खंड से संचालित बभनगंवा माइनर में मंगलवार की रात बभनगंवा गांव के पास कटान हो गई। पूरी रात माइनर का पानी बहता रहा, जिससे गेहूं, चना, मटर, सरसों व आलू की करीब 50 बीघे फसलें जलमग्न हो गईं। गांव के लोग माइनर की कटी पटरी को बांधने के प्रयास में जुट गए। किसान पूरी रात माइनर को बांधने की कवायद में लगे रहे, लेकिन खास सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

किसान जगमोहन पांडेय, हृदयराम कनौजिया, ओम प्रकाश पांडेय, राघवराम, बोधी, अरविंद जायसवाल, हरीश कनौजिया सहित अन्य किसानों की फसल डूब गई। झौवारा गांव के पास बभनगंवा माइनर की पटरी भी कटान के कगार पर थी। यहां पानी पटरी के ऊपर से बहकर गांव तक पहुंच गया। किसानों ने बताया कि माइनर की सिल्ट को साफ नहीं किया गया था, जिससे पटरी कट रही है। झौवारा में किसान कटान को बांधने में जुटे रहे। सूचना के बाद भी बुधवार को दिनभर सिंचाई खंड के अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे। जिससे किसानों में रोष रहा। अवर अभियंता मुकेश कुमार ने बताया कि हेड से पानी बंद करवा दिया गया है। झौवारा गांव के पास कटान की कोई सूचना नहीं मिली है। सिंचाई खंड के अधिशासी अभियंता राम प्रकाश प्रजापति ने बताया कि जेई को मौके पर भेजा गया है। कटान स्थल को बंधवाने का कार्य शुरू करवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed