फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Canal cut, crops drowned.

सैकड़ों बीघा फसल डूबी, दो घर जमींदोज

Wed, 02 Mar 2016 10:19 PM IST
Updated Wed, 02 Mar 2016 10:19 PM IST
विज्ञापन
Canal cut, crops drowned.

मुसाफिरखाना। क्षेत्र के पूरे मोहम्मद नेवाज गांव में मंगलवार की देर रात नहर की पटरी कटने से किसानों की सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न हो गईं। पानी के तेज बहाव से गांव में जहां दो घर जमींदोज हो गए, वहीं कई घर नहर के पानी से घिर गए। किसानों की सूचना पर बुधवार को संबंधित विभाग ने जेसीबी को मौके पर भेजा लेकिन देर शाम तक नहर कटान को दुरुस्त नहीं किया जा सका।

विज्ञापन



मंगलवार की देर रात क्षेत्र के पूरे मोहम्मद नेवाज गांव के पास औरंगाबाद-रजबहा की पटरी अचानक कट गई। नहर कटान होने से तीव्र गति से बहता पानी किसानों की फसलों को डुबोता हुआ गांव में पहुंच गया। रात करीब दो बजे गांव में पानी आता देख ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन


गांव के लोग शोर मचाते हुए इधर-उधर भागने लगे। रात में ही गांव के लोग भागकर प्रधान तौकीर के यहां पहुंचे। प्रधान ने नहर कटान की सूचना सिंचाई विभाग के अधिकारियों को दी। विभाग की तरफ से कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर गांव के लोग बुधवार को चार बजे भोर में ही मुसाफिरखाना पहुंच नहर के फाटक को बंद करने का प्रयास करने लगे। ग्रामीणों के अथक पयास से तीन फाटक में दो बंद कर दिया लेकिन एक जाम होने के कारण बंद नहीं हो सका। इससे पानी मंगलवार को रात भर व बुधवार को पूरे दिन किसानों की फसलों को डुबोता हुआ गांव में बहता रहा। बुधवार को सुबह नहर की पटरी को ठीक करने के लिए जेसीबी पहुंची। नहर में पानी उतरने के कारण उसे देर शाम तक ठीक नहीं किया जा सका। नहर की पटरी कटने से किसानों की सैकड़ों बीघा फसल चौपट हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘नहर कटान की नहीं जानकारी’
मुसाफिरखाना। तहसीलदार राजनरायन तिवारी ने बताया कि उन्हें नहर कटान की जानकारी नहीं है। वे तिलोई में चुनाव ड्यूटी में हैं। उधर, ग्राम प्रधान ने बताया कि राजस्व टीम गांव पहुंची थी। टीम ने सत्यनरायन व कैसर के ढहे मकान का निरीक्षण कर शासन से धन मिलने पर क्षतिपूर्ति का भरोसा दिलाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed