फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Campaigning stopped in elections

थम गया चुनाव के प्रचार का शोर

Fri, 24 Nov 2017 10:41 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Fri, 24 Nov 2017 10:41 PM IST
विज्ञापन
Campaigning stopped in elections
कल वोट डालेंगे लोग - फोटो : अमर उजाला

नगर निकाय का 11 नवंबर से चल रहा प्रचार का शोर शुक्रवार को पांच बजते-बजते थम गया। प्रचार का शोरगुल थमने से लोगों ने राहत की सांस ली। शाम पांच बजे प्रचार बंद होने के बाद प्रत्याशियों ने जनसंपर्क में पूरी ताकत झोंक दी है। प्रत्याशी एवं उनके समर्थक घर-घर दस्तक देने लगे हैं। चुनाव के लिए प्रशासन पोलिंग पार्टियों को रवाना करने की तैयारी में जुटा है। शनिवार को पोलिंग पार्टियां बूथों के लिए रवाना होंगी। प्रशासन ने सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेटों को अपने क्षेत्रों में रहने का निर्देश दिया है। 

विज्ञापन


प्रचार के अंतिम दिन सभी दलों के प्रत्याशियों ने पूरी ताकत झोंक दी। भाजपा प्रत्याशी ने शहर में जुलूस निकाला। जुलूस शहर की प्रमुख सड़कों से होता हुआ पार्टी कार्यालय पर समाप्त हुआ। जुलूस से भाजपा ने चुनावी माहौल को गरमाने कोशिश की। कांग्रेस प्रत्याशी ने पदाधिकारियों की फौज के साथ शहर में सघन जनसंपर्क किया। पार्टी कार्यालय से शुरू हुआ जनसंपर्क दोपहर बाद तक चलता रहा। सपा प्रत्याशी की ओर निकाला गया जुलूस शहर के प्रमुख मार्गों से होता हुआ पार्टी कार्यालय पर समाप्त हुआ। बसपा प्रत्याशी की ओर से पदाधिकारियों द्वारा जनसंपर्क किया गया। प्रमुख मोहल्लों में पदाधिकारियों ने जनसंपर्क किया। आप व किन्नर प्रत्याशी की ओर से अंतिम दिन जनसंपर्क किया गया। 
विज्ञापन


सात बजे से रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां 
नगर निकाय चुनाव के लिए शनिवार की सुबह सात बजे से पोलिंग पार्टियों को चिह्नित स्थलों से रवाना किया जाएगा। नगरपालिका की पोलिंग पार्टियों को शहर के राम नरेश त्रिपाठी सभागार, कादीपुर व दोस्तपुर नगर पंचायत की पोलिंग पार्टियों को ब्लॉक कादीपुर से एवं कोइरीपुर की पोलिंग पार्टी को लंभुआ ब्लॉक मुख्यालय से रवाना किया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी एवं वरिष्ठ कार्मिक अधिकारी राम यज्ञ मिश्र ने शुक्रवार को पोलिंग पार्टियों को रवाना करने की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने व्यवस्थाओं के संबंध में संबंधित को निर्देश दिया। बताया कि चुनाव में ड्यूटी पर लगाए गए कर्मचारियों की सुबह सुबह हाजिरी होगी। अनुपस्थित कर्मचारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed