फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Campaign to be launched on unrecognized schools and private coachings

Sultanpur News: अमान्य स्कूलों और निजी कोचिंगों पर कसेगा शिकंजा, चलेगा अभियान

Mon, 31 Aug 2026 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 31 Aug 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Campaign to be launched on unrecognized schools and private coachings
सुल्तानपुर। जिले में मान्यता के बिना संचालित विद्यालयों और नियम विरुद्ध निजी कोचिंग पर शिकंजा कसने की तैयारी है। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने विशेष अभियान चलाकर ऐसे संस्थानों को चिह्नित करने के निर्देश दिए हैं। परिषद के लगातार निर्देश के बावजूद कार्रवाई की सूचना उपलब्ध नहीं कराने पर अधिकारियों से फिर जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन

अभियान के दौरान प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में माध्यमिक स्तर की कक्षाएं और हाईस्कूल-इंटर कॉलेजों में प्राथमिक स्तर की अमान्य कक्षाएं संचालित मिलीं तो संबंधित क्षेत्र के डीआईओएस, बीएसए और बीईओ की जवाबदेही तय होगी। मान्यता प्राप्त विद्यालयों के शिक्षकों के निजी कोचिंग संस्थानों में पढ़ाने पर शिक्षक और संस्था दोनों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

डीआईओएस सूर्य प्रकाश सिंह ने बताया कि जिले में जल्द ही अभियान चलाकर अमान्य विद्यालयों और नियम विरुद्ध कोचिंग संस्थानों की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed