{"_id":"3eea5bc5b6fb2fa5a7150b63e1d41dd8","slug":"bypoll-result-declared-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत उपचुनाव के सभी नतीजे घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत उपचुनाव के सभी नतीजे घोषित
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
Updated Tue, 23 Feb 2016 10:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। पंचायत के हुए उपचुनाव की मतगणना के नतीजे सभी केंद्रों पर दोपहर के पहले ही घोषित कर दिए गए। दो प्रधान, एक बीडीसी व 105 ग्राम पंचायत सदस्यों की गणना कराने के लिए सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए थे। सुरक्षा के बीच मंगलवार को मतगणना शांतिपूर्ण निपट गई।
विज्ञापन
दो प्रधान, एक क्षेत्र पंचायत सदस्य व 015 ग्राम पंचायत सदस्य के कराए गए उपचुनाव की मतगणना मंगलवार को ब्लॉकों पर कराई गई। सुबह आठ बजे से शुरू हुई मतगणना के नतीजे दोपहर के पहले ही घोषित कर दिए गए। दोस्तपुर के गोरई ग्राम पंचायत में प्रधान के हुए उपचुनाव में फिर शातिर अपराधी राम सागर यादव विजयी हुआ है। राम सागर ने अपने प्रतिद्वंद्वी ब्रह्मदेव को 431 मतों से हराया। ब्रह्मदेव को 178 मत मिले। दूबेपुर के गोड़वा ग्राम पंचायत में प्रधान पद के हुए उपचुनाव में कमलेश जीती हैं। उन्हें 800 व उनके प्रतिद्वंद्वी दिनेश को 349 मत मिले। वे 451 मतों से विजयी हुई हैं।
विज्ञापन
करौंदीकलां के वार्ड संख्या 42 के क्षेत्र पंचायत सदस्य के चुनाव में चंद्रावती पाल विजयी हुईं। उन्हें 347 व दूसरे स्थान पर रहीं रीता खरवार को 245 मत मिले। इसके अलावा अन्य ब्लॉकों में 105 ग्राम पंचायत सदस्य की कराई गई मतगणना के भी नतीजे घोषित कर दिए गए। दोपहर के पहले ही सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण मतगणना संपन्न हो गई। मतगणना के लिए केंद्रों पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए थे। जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने मजिस्ट्रेटों के साथ अतिरिक्त जिला स्तरीय अधिकारियों को लगाया था। नतीजे घोषित होने के बाद जिलाधिकारी ने आयोग को सूचना भेज दी है।
विज्ञापन
सामान्य चुनाव में निर्विरोध विजयी हुआ था राम सागर
दोस्तपुर। पंचायत के आम चुनाव में भी गोरई ग्राम पंचायत में शातिर अपराधी राम सागर यादव निर्विरोध चुनाव जीता था। तब उसे पुलिस खोज रही थी। इसकी वजह से वह शपथ नहीं ले सका था। निर्धारित समय में शपथ नहीं लेने की वजह से जिला मजिस्ट्रेट ने चुनाव को रद्द कर दिया था। चुनाव रद्द होने से गोरई में उपचुनाव कराया गया। गोरई में कराए गए प्रधान के उपचुनाव में फिर राम सागर यादव विजयी हुआ है।