फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Businessman's body found on railway track, suspicion of murder

Sultanpur News: रेल ट्रैक पर मिला व्यापारी का शव, हत्या की आशंका

Sun, 23 Jun 2024 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sun, 23 Jun 2024 12:45 AM IST
विज्ञापन
Businessman's body found on railway track, suspicion of murder
लंभुआ (सुल्तानपुर)। स्थानीय रेलवे स्टेशन के निकट शुक्रवार की रात रेल ट्रैक पर एक व्यापारी का शव पड़ा देखा गया। शटल डाउन एक्सप्रेस के चालक ने शव मिलने की जानकारी स्टेशन पर दी। इसके बाद पहुुंची जीआरपी ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। स्थानीय लोग व्यापारी की हत्या किए जाने की आशंका जता रहे हैं। व्यापारी अपनी ननिहाल में रहता था। परिजनों ने शव की शिनाख्त की।
विज्ञापन



कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के सूरापुर निवासी विजय बरनवाल (36) बचपन से ही लंभुआ नगर पंचायत के सर्वोदयनगर मोहल्ले में अपनी ननिहाल में रहते थे। वे आसपास की बाजारों में मिठाई के डिब्बे बनाकर बेचते थे। ननिहाल में रहकर वे जीवनयापन करते थे। शुक्रवार को लखनऊ-वाराणसी के बीच चलने वाली शटल डाउन एक्सप्रेस के चालक ने रात करीब साढ़े आठ बजे लंभुआ रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर को रेल ट्रैक पर पहले से पड़े युवक की ट्रेन से टक्कर होने की जानकारी दी।
विज्ञापन



स्टेशन मास्टर ने एंबुलेंस व जीआरपी को हादसे की जानकारी दी। काफी देर बाद मृतक की पहचान विजय बरनवाल के रूप में हुई। बाद में लंभुआ व सूरापुर के उसके रिश्तेदार व परिजन भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन





सवाल : रेल ट्रैक तक कैसे पहुंचा विजय

युवा व्यापारी की मौत के मामले में नगर पंचायत में चर्चाएं हो रही हैं। लोगों का कहना है कि विजय रेल ट्रैक तक अकेले कैसे जा सकता है। विजय की बाइक घर के सामने ही खडी थी। फिर विजय कैसे रेलवे ट्रैक तक पहुंचा। इसे लेकर उसके साथी सवाल उठ रहे हैं। प्रभारी थानाध्यक्ष अनिल सक्सेना ने बताया कि प्रकरण जीआरपी के क्षेत्र में आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed