{"_id":"6a149247670764b7d104a76c","slug":"bus-drivers-body-found-hanging-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-157029-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: फंदे से लटका मिला बस चालक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: फंदे से लटका मिला बस चालक का शव
Mon, 25 May 2026 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Mon, 25 May 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
दोस्तपुर के धरमपुर गांव में मृतक के घर पंचनामा भरती पुलिस। -स्राेत पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोस्तपुर। धरमपुर निवासी लक्ष्मीकांत मिश्र (40) का शव सोमवार सुबह घर के एक कमरे की बड़ेर पर प्लास्टिक की रस्सी के फंदे से लटका मिला। वह दिल्ली में निजी बस के चालक थे। करीब 10 दिन पहले वह दिल्ली से गांव आए थे।
पिता जगदीश प्रसाद मिश्र ने बताया कि रविवार शाम लक्ष्मीकांत सामान्य रूप से थे। रात लगभग 11 बजे के बाद सभी लोग सो गए। इसके बाद लक्ष्मीकांत घर के कच्चे कमरे में चले गए। सोमवार सुबह जब परिजनों ने तलाश की तो उनका शव कोठरी में लगे बड़ेर पर फंदे से लटका मिला। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।
परिजनों ने बताया कि लक्ष्मीकांत ज्यादातर दिल्ली में ही रहते थे। घर पर वृद्ध माता-पिता ही रहते थे। उन्होंने दूसरा विवाह किया था। पहली पत्नी की मौत हो चुकी है। पुलिस के मुताबिक लक्ष्मीकांत को नशे की लत थी। दूसरी पत्नी प्रीति, बेटा अंश (15) व पुत्री लाजो (12) दिल्ली में रहते हैं।
विज्ञापन
दोस्तपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक नारदमुनि सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।