फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Bus and ambulance collide on highway, driver dies

Sultanpur News: हाईवे पर भिड़ी बस व एंबुलेंस, चालक की मौत

Thu, 02 Oct 2025 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Thu, 02 Oct 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Bus and ambulance collide on highway, driver dies
अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर पीपरपुर में दुर्घटनाग्रस्त परिवहन निगम की बस और एंबुलेंस। - स्त्रोत
भादर। अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर पीपरपुर रेलवे स्टेशन मोड़ के पास मंगलवार देर रात रोडवेज बस और एंबुलेंस में भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में मुंबई के कैंपल महिला निवासी एंबुलेंस चालक इजहार शेख (28) की मौत हो गई। हादसे में एंबुलेंस सहायक और बस चालक घायल हो गए। दुर्घटना के बाद बस में सवार यात्रियों को दूसरी बस से गंतव्य भेजा गया।
विज्ञापन




महाराष्ट्र के मुंबई जिले के बोधेगांव ठाडे निवासी एंबुलेंस सहायक अतुल लक्ष्मण राठौर (25) ने बताया कि वह इजहार के साथ मुंबई से शव लेकर सुल्तानपुर आए थे। मंगलवार रात वे लौट रहे थे। देर रात पीपरपुर रेलवे स्टेशन मोड़ के पास सामने से आ रही परिवहन निगम की बस से एंबुलेंस टकरा गई। टक्कर में वह गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि इजहार वाहन में फंस गए। पुलिस ने कटर की मदद से एंबुलेंस का दरवाजा काटकर इजहार को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन



हादसे में बहराइच डिपो के बस चालक निर्मल कुमार शुक्ल (35) को भी चोटें आईं। बस परिचालक राजेश कुमार ने बताया कि बस प्रयागराज से बहराइच जा रही थी। उस समय बस में 25 यात्री सवार थे। गनीमत रही कि किसी यात्री को चोट नहीं आई। हादसे के बाद करीब आधे घंटे तक आवागमन प्रभावित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रभारी निरीक्षक रामराज कुशवाहा ने बताया कि एंबुलेंस चालक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घायल सहायक को जिला अस्पताल सुल्तानपुर भेजा गया। बस चालक का इलाज दुर्गापुर स्थित निजी चिकित्सक के यहां चल रहा है। मृतक के परिजनों व एंबुलेंस मालिक को हादसे की जानकारी दे दी गई है। क्षतिग्रस्त वाहनों को जेसीबी की मदद से हाईवे से हटवाकर यातायात बहाल कराया गया। परिजनों के आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed