फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Burning of Ravana on Dussehra: The light of truth dispels the darkness of evil

दशहरे पर रावण का दहन : सच्चाई की रोशनी से मिटा बुराई का अंधेरा

Fri, 03 Oct 2025 11:40 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Oct 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
Burning of Ravana on Dussehra: The light of truth dispels the darkness of evil
कुड़वार के रामलीला मैदान में धू धू कर जलता रावण का पुतला। - फोटो : कुड़वार के रामलीला मैदान में धू धू कर जलता रावण का पुतला।
सुल्तानपुर। असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व दशहरा बृहस्पतिवार को धूमधाम के साथ मनाया गया। शहर की सड़कों पर करीब एक घंटे तक राम-रावण सेना के बीच हुए युद्ध को देखकर दर्शक रोमांचित हो गए। शहर से लेकर गांव तक दशहरा मेले की धूम रही। शहर के गभड़िया ओवरब्रिज पर रावण के पुतले को जलाया गया तो आतिशबाजी की रोशनी से आसमान जगमग हो गया। लोगों ने पुष्पवर्षा के बीच जय श्री राम का जयघोष किया। रावण दहन के समय जिलाधिकारी कुमार हर्ष, पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह, केंद्रीय पूजा समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश पांडेय बजरंगी, डॉ. अरविंद कुमार चतुर्वेदी, नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल, सुषमा मिश्रा, सतीश त्रिपाठी, हरिव्रत मिश्र, सौरभ त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

रावण दहन पर लगे जय श्रीराम के नारे
दोस्तपुर। नगर पंचायत की रामलीला में कलाकारों ने बृहस्पतिवार को राम-रावण युद्ध का मंचन किया। श्रीराम के तीर मारते ही रावण का विशालकाय पुतला धू-धू कर जलने लगा। लोगों ने जय श्रीराम के नारे लगाए। क्षेत्रीय विधायक राजेश गौतम ने मेला स्थल के सौंदर्यीकरण का आश्वासन दिया। नगर पंचायत अध्यक्ष शकुंतला से मंचन स्थल के निर्माण के अलावा मैदान का समतलीकरण कराया गया है। मेला व्यवस्थापक अरविंद कुमार व संरक्षक मिथिलेश कुमार मिश्र ने अतिथियों का आभार जताया।
विज्ञापन

पुतला दहन देखने जुटे लोग
कुड़वार। दशहरा पर बृहस्पतिवार को कस्बे के रामलीला मैदान के निकट बाग में मेले का आयोजन किया गया। दूर-दराज से आए खिलौने, मिठाई के दुकानदारों ने दुकानें लगाईं। बच्चों ने झूले का लुत्फ उठाया। राम-रावण की झांकी कस्बे में भ्रमण करते रामलीला मैदान पर पहुंची। रावण का पुतला दहन देखने के लिए भारी भीड़ जमा रही। शाम करीब छह बजे रावण का पुतला जलते ही जय श्रीराम के नारे गूंज उठे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुड़िया तालाब पर हुआ रावण का दहन
कादीपुर। विजयादशमी पर केंद्रीय पूजा व्यवस्था समिति के तत्वावधान में बृहस्पतिवार शाम कस्बे से राम-रावण की झांकी निकाली गई, जो तहसील तिराहा, पुरानी बाजार होते हुए गुड़िया तालाब पर पहुंची। बारिश की वजह से शाम साढ़े सात बजे रावण के पुतले का दहन किया गया। मुख्य अतिथि सदर विधायक राज प्रसाद उपाध्याय के साथ सत्या फाउंडेशन के निदेशक विवेक तिवारी, नगर पंचायत अध्यक्ष आनंद जायसवाल समेत कई प्रबुद्धजन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed