फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Buried bodies of monkeys were taken out for postmortem.

Sultanpur News: पोस्टमाॅर्टम के लिए बंदरों के दफन शव निकलवाए

Sat, 16 Sep 2023 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 16 Sep 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
Buried bodies of monkeys were taken out for postmortem.
सूरापुर (सुल्तानपुर)। क्षेत्र के बिजेथुआ में मकरीकुंड के पास मृत अवस्था में पाए गए पांच बंदरों का मामला गरमा गया है। डीएम के आदेश पर दफनाए गए चार बंदरों के शव शुक्रवार को खोदवाए गए जबकि बाहर पड़े एक बंदर का शव पशुपालन विभाग के सुपुर्द किया गया। रिपोर्ट के बाद अगला निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन



14 सितंबर को बिजेथुआ धाम के मकरीकुंड के पास पांच बंदर बेहोशी की अवस्था में पाए गए थे। राहुल सिंह की सूचना पर पहुंचे पशु चिकित्सक ने बंदरों को मृत घोषित कर दिया था। इसके बाद बंदरों को लोगों ने दफना दिया। मामले में उद्योग व्यापार मंडल के विजय कुमार अग्रहरि, सुरेंद्र साहू समेत अन्य ने डीएम से शिकायत करते हुए इस मामले में आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन



डीएम के आदेश पर पहुंचे एसडीएम कादीपुर महेंद्र श्रीवास्तव व सीओ शिवम मिश्रा की मौजूदगी में शुक्रवार को चार बंदरों के शव खोदवाए गए। एक बंदर के शव को पशुपालन विभाग के चिकित्सक को सौंपा गया। एसडीएम ने बताया कि पोस्टमॉर्टम करने के बाद चिकित्सक अपनी रिपोर्ट देंगे। इसके बाद अगला निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed