फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Buffer Zone

बफर जोन के 12,501 परिवारों में नहीं मिले कोरोना के लक्षण

Thu, 30 Apr 2020 09:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2020 09:00 PM IST
विज्ञापन
Buffer Zone
सुल्तानपुर। शहर के बफर जोन के 12,501 परिवारों के कराए गए सर्वे में कोरोना संक्रमण के लक्षण किसी में नहीं पाए गए हैं। टीमों ने अपनी रिपोर्ट प्रशासन को सौंप दी है। दो दिनों में टीमों ने सर्वे का कार्य किया है। सर्वे के बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

शहर में दो कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के बाद प्रशासन ने खैराबाद मोहल्ले को कंटेनमेंट जोन घोषित करते हुए तीन किमी एरिया को बफर जोन घोषित कर दिया था। बफर जोन में आने वाले परिवारों का सर्वे कराने का निर्देश दिया था। प्रशासन के निर्देश पर आंगनबाड़ी/आशा, लेखपाल, सिपाही/होमगार्ड को टीम में शामिल करके शहरी, शहर से सटे कूरेभार व दूबेपुर विकास खंड के परिवारों का सर्वे कराने का निर्देश दिया गया था। निर्देश पर टीमों ने दो दिनों में 12,501 परिवारों के सर्वे का कार्य पूरा करने का दावा किया है।
विज्ञापन

इन परिवारों के 64,964 सदस्यों का पूरा ब्यौरा लेने के साथ टीमों ने स्वास्थ्य की पूरी जानकारी जुटाने का दावा किया है। टीम ने अपनी रिपोर्ट उप जिलाधिकारी सदर को सौंप दी है। रिपोर्ट के मुताबिक बफर जोन के 12,501 परिवारों के कराए गए सर्वे में किसी में कोरोना के लक्षण नहीं पाए गए हैं। कोरोना का लक्षण किसी में नहीं मिलने पर प्रशासन ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम सदर रामजी लाल के मुताबिक सर्वे के लिए कुल 155 सदस्य लगाए गए थे। शहरी क्षेत्र में 111, दूबेपुर विकास खंड में 32 व कूरेभार विकास खंड 12 लोग लगाए गए थे। एसडीएम ने अपनी रिपोर्ट डीएम को सौंप दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed