फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   bsa hold the salary of teachers on being absent

बिना बताए गायब मिले शिक्षक, बीएसए ने रोका 10 शिक्षकों का वेतन

Thu, 07 Jan 2021 10:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jan 2021 10:47 PM IST
विज्ञापन
bsa hold the salary of teachers on being absent
सुल्तानपुर। परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों की मनमानी का सिलसिला नए साल में भी जारी है। बीएसए के निरीक्षण में कई अध्यापक बिना छुट्टी लिए गायब पाए गए। बीएसए ने सात अध्यापकों, दो शिक्षामित्र एक अनुदेशक का वेतन रोक दिया है। बीएसए ने बुधवार को दूबेपुर व कुड़वार के सात विद्यालयों का निरीक्षण किया था। निरीक्षण में विद्यालयों में कई कमियां पाई गईं।
विज्ञापन

दूबेपुर व कुड़वार के विद्यालयों में ऑपरेशन कायाकल्प योजना का काम अपेक्षा के अनुरूप होता हुआ नहीं पाया गया। दूबेपुर विकासखंड क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय खैंचिला में निरीक्षण के समय अनुदेशक वंदना पांडेय, अनुचर भीम कुमार तिवारी अनुपस्थित पाए गए। शौचालय का काम अधूरा था, प्रसाधन में न जलापूर्ति मिली और न ही टाइल लगे थे।
विज्ञापन

किचन गार्डन भी नहीं बनाया गया था। मिशन प्रेरणा के अंतर्गत ऑपरेशन कायाकल्प से संबंधित कार्य कक्षा कक्ष में नहीं कराए गए थे। कमियों पर बीएसए ने प्रभारी प्रधानाध्यापक नरगिस का वेतन रोक दिया है। साथ ही अनुदेशक वंदना पांडेय व अनुचर भीम कुमार तिवारी का भी एक दिन का वेतन/मानदेय रोक दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय लक्ष्मणपुर में निरीक्षण के समय ऑपरेशन कायाकल्प से संबंधित कोई कार्य नहीं कराया गया था। प्रधानाध्यापिका मुबारकुन निशा का वेतन अग्रिम आदेशों तक रोकते हुए बीएसए ने एक सप्ताह का समय कमियों को दूर कराए जाने के लिए दिया है। प्राथमिक विद्यालय दुल्लापुर में निरीक्षण के समय प्रधानाध्यापिका यासमीन दो जनवरी से ही अनुपस्थित पाई गईं।
इसके अलावा सहायक अध्यापिका ज्योति वैश्य व शिक्षक रवींद्र कुमार तथा शिक्षामित्र रवींद्र प्रताप सिंह भी अनुपस्थित थे। विद्यालय से लगातार गायब रहने के आरोप में प्रधानाध्यापक शबनम यासमीन का वेतन अग्रिम आदेश तक रोका गया है। साथ ही लगातार अनुपस्थिति पर अपना स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया गया है।
सहायक अध्यापिका ज्योति वैश्य व सहायक अध्यापक रविंद्र कुमार का भी वेतन निरीक्षण तिथि का रोका गया है। शिक्षामित्र रवींद्र प्रताप सिंह का भी एक दिन का मानदेय रोका गया है। कम्पोजिट विद्यालय बभनगंवा में निरीक्षण के समय सभी अध्यापक व शिक्षामित्र मौजूद पाए गए लेकिन विद्यालय में ऑपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत टाइलीकरण का कार्य नहीं कराया गया था।
किचन गार्डन भी नहीं बना हुआ पाया गया। मल्टीपल हैंडवॉशिंग के लिए टोटी भी नहीं लगाई गई थी। प्रधानाध्यापक नियाज अहमद अंसारी को सभी कमियों को तत्काल पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया। कुड़वार विकासखंड क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय कामापुर में बीएसए दीवान सिंह यादव ने निरीक्षण किया।
निरीक्षण के समय प्रधानाध्यापक चंद्रभानु पांडेय व अन्य अध्यापक मौजूद पाए गए लेकिन विद्यालय में मल्टीपल हैंडवॉशिंग यूनिट का काम नहीं कराया गया था। किचन गार्डन भी नहीं बना था। कक्षा-कक्षों में गंदगी पाई गई। बीएसए ने प्रधानाध्यापक चंद्रभानु पांडेय का वेतन अग्रिम आदेश तक रोक दिया है। प्राथमिक विद्यालय भंडरा द्वितीय में निरीक्षण के समय प्रधानाध्यापक मुख्तार अहमद उपस्थित पाए गए जबकि शिक्षामित्र आकांक्षा सिंह अनुपस्थित मिलीं।
प्रधानाध्यापक ने शिक्षामित्र के कॉलम को रिक्त रखा था। बीएसए ने कहा कि उपस्थिति कॉलम रिक्त रखने से यह स्पष्ट है कि प्रधानाध्यापक अपने अधीनस्थ को अनियमित रूप से संरक्षण प्रदान करते हैं। मामले में प्रधानाध्यापक मुख्तार अहमद का वेतन अग्रिम आदेश तक रोक दिया गया है। वहीं शिक्षामित्र आकांक्षा सिंह का निरीक्षण तिथि का मानदेय रोका गया है।

बॉक्स
सही व्यवस्था पर मिली सराहना
फोटो संख्या-17
बीएसए दीवान सिंह यादव ने कुड़वार विकासखंड क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय भंडरा का निरीक्षण किया। निरीक्षण में विद्यालय की व्यवस्था दुरुस्त पाए जाने पर उन्होंने स्टाफ की सराहना की। विद्यालय में प्रधानाध्यापिका कुसुम कुमारी उपस्थित मिलीं। सहायक अध्यापक सुरेंद्र मौर्या समेत तीन लोग जिला मुख्यालय पर ड्यूटी पर गए हुए थे। मल्टीपल हैंडवॉशिंग की व्यवस्था थी। टाइलीकरण व किचन गार्डन का काम भी पूरा पाया गया। सफाई व्यवस्था भी उत्तम मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed