{"_id":"671d71fe8ded1584a30155d4","slug":"brothers-arrested-for-selling-illegal-firecrackers-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-121439-2024-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: अवैध पटाखा बेचने में भाइयों को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: अवैध पटाखा बेचने में भाइयों को किया गिरफ्तार
Sun, 27 Oct 2024 04:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sun, 27 Oct 2024 04:19 AM IST
विज्ञापन
लंभुआ (सुल्तानपुर)। कोतवाली क्षेत्र के हरिहरपुर गांव में शुक्रवार शाम पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध पटाखे बरामद किए थे। पुलिस ने दो भाइयों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के हरिहरपुर गांव निवासी अविनाश उर्फ आकाश जायसवाल व उसके भाई विकास जायसवाल को उप निरीक्षक कमलेश द्विवेदी ने टीम के साथ गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से पुलिस ने एक गत्ता अनार, चार गत्ता मिर्ची पटाखा, तीन बोरी चरखी, छह बोरी फुलझड़ी,एक बोरी में कोहली अनार, दो गत्ता 12 स्टार पटाखा, एक गत्ता बुलेट पटाखा, पांच बोरी रॉकेट, तीन बोरी पाइप गड्डा, एक बोरी देसी लाइट अवैध पटाखे बरामद किए।
कोतवाली प्रभारी अखंड देव मिश्रा ने बताया कि विस्फोटक अधिनियम व भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत केस दर्ज किया गया। आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। सीओ लंभुआ अब्दुस सलाम ने बताया कि बरामद अवैध पटाखे की कीमत लगभग पांच से आठ लाख रुपये है।