फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Brother-in-law kidnaps minor sister-in-law, threatens her from Mumbai

Sultanpur News: जीजा ने किया नाबालिग साली को अगवा, मुंबई से दे रहा धमकी

Sun, 27 Jul 2025 01:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sun, 27 Jul 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
Brother-in-law kidnaps minor sister-in-law, threatens her from Mumbai
सुल्तानपुर। शहर के एक मोहल्ले की रहने वाली महिला का आरोप है कि उनकी पुत्री (16) बीते 23 जून को घर से निकली थी। तभी से कुछ पता नहीं चल सका। महिला का आरोप है कि बड़ी पुत्री का विवाह बंधुआकला थाने के एक गांव में हुआ है। दामाद ने कुछ दिन पहले अपने मुंबई से फोन किया था।
विज्ञापन

आरोपी ने फोन करके उन्हें गालियां दी। कहा कि उसी ने उनकी छोटी बेटी का अपहरण कर लिया है। आरोपी ने पीड़िता के बेटे को जान से मारने व उनकी बड़ी पुत्री को छोड़ने की धमकी भी दी। महिला का आरोप है कि उनकी छोटी पुत्री का अपहरण करने में उनके दामाद के साथ कुछ अन्य लोग भी शामिल हैं।
विज्ञापन

कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक धीरज कुमार ने बताया कि शुक्रवार को आरोपी दामाद के खिलाफ नामजद व कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। प्रकरण की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर किशोरी के अपहरण का आरोप
सुल्तानपुर। शहर के एक मोहल्ले की रहने वाली महिला के मुताबिक उनकी पुत्री (15) बीते 19 जुलाई की दोपहर घर से निकली थी। काफी देर तक वह नहीं लौटी तो परिजनों को संदेह हुआ। काफी खोजबीन के बाद भी उनकी पुत्री का कुछ पता नहीं चल सका।

पीड़िता की मां का आरोप है कि उनकी पुत्री की दोस्ती इंस्टाग्राम पर राजा नाम के लड़के से हुई। आरोपी ने उनकी पुत्री को झांसा देकर अपहरण कर लिया है। कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक धीरज कुमार ने बताया कि शुक्रवार को आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed