फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Brother dies in road accident before sister's baby shower

Sultanpur News: बहन की गोदभराई से पहले सड़क हादसे में भाई की मौत

Sun, 28 Sep 2025 06:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sun, 28 Sep 2025 06:15 AM IST
विज्ञापन
Brother dies in road accident before sister's baby shower
अमेठी सिटी। जायस के पूरे हकीम गांव निवासी रवि (22) की बाइक शनिवार सुबह टांडा-बांदा हाईवे पर बनी रेलवे स्टेशन के पास डंपर की चपेट में आ गई। हादसे में रवि की मौत हो गई। बाइक पर साथ बैठा बुआ का बेटा अजय कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। अजय को रायबरेली एम्स में भर्ती कराया गया है। बहन की गोदभराई से पहले रवि की मौत होने से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
विज्ञापन



पिता रामू ने बताया कि शनिवार को उनकी बेटी सोनम की गोदभराई का कार्यक्रम था। घर में तैयारियां चल रही थीं। दिल्ली से उनकी बहन का बेटा अजय कार्यक्रम में शामिल होने आ रहा था। बेटा रवि उसे लेने के लिए जायस रेलवे स्टेशन गया, लेकिन अजय वहां नहीं उतरा। उसने फोन कर रवि को गौरीगंज स्टेशन बुलाया। रवि वापस गौरीगंज गया और वहां से अजय को लेकर घर लौट रहा था।
विज्ञापन



बनी रेलवे स्टेशन के पास बाइक डंपर की चपेट में आ गई। स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने रवि को मृत घोषित कर दिया, जबकि अजय की हालत नाजुक देख रायबरेली एम्स रेफर कर दिया गया। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण अस्पताल पहुंचे। इंस्पेक्टर श्याम नारायण पांडेय ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर केस दर्ज कर डंपर चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन






मातम में बदल गईं खुशियां
जायस के पूरे हकीम गांव में शनिवार सुबह हादसे की खबर मिलते ही रवि के घर का माहौल बदल गया। मंगलगीत की जगह चीख पुकार मच गई। मां विनीता और बहनें सोनम, ज्योति, रोशनी और कोमल बिलख-बिलख कर रो रही थीं। छोटे भाई रमन का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed