फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Boy dies after developing chest pain.

Sultanpur News: सीने में दर्द उठने के बाद बालक की मौत

Fri, 11 Sep 2026 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Fri, 11 Sep 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Boy dies after developing chest pain.
लंभुआ। रामगढ़ गांव में ननिहाल में रह रहे आदित्य (08) की बृहस्पतिवार भोर मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि बुधवार रात में उसके सीने में तेज दर्द के बाद स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने पोस्टमार्टम या अन्य कोई पुलिस कार्रवाई कराने से इन्कार किया है।
विज्ञापन

अमेठी जिले के पीपरपुर कोतवाली के भोजपुर गांव निवासी धर्मराज मौर्य का बेटा आदित्य बचपन से रामगढ़ गांव में अपने ननिहाल में रहता था। बगल में पटवा आदर्श इंटर कॉलेज, रामपुर में वह कक्षा दो का छात्र था। नानी उमा मौर्य के मुताबिक आदित्य बुधवार रात भोजन के बाद सोने चला गया था। इसी दौरान उसके सीने में अचानक तेज दर्द होने लगा। परिजनों ने रात में उसे कुछ दवा दी, लेकिन उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। भोर में परिजन उसे लेकर सीएचसी लंभुआ पहुंचे। चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

लंभुआ कोतवाली के अपराध निरीक्षक इंसाफ अली ने बताया कि परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया है। बच्चे के पिता ने भी शपथपत्र देकर किसी पुलिस कार्रवाई से इन्कार किया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed