{"_id":"56fc02544f1c1b6a7bf00199","slug":"boom-attached-for-double-line-electrification","type":"story","status":"publish","title_hn":"डबल इलेक्ट्रिक लाइन के लिए जोड़े गए बूम व पोर्टल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डबल इलेक्ट्रिक लाइन के लिए जोड़े गए बूम व पोर्टल
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Mar 2016 10:23 PM IST
विज्ञापन
ब्लॉक लेकर हुआ रेलवे काम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे विभाग की ओर से डबल इलेक्ट्रिक लाइन संचालित करने के लिए कुड़वार नाका क्रॉसिंग पर बूम और पोर्टल लगाए गए। इसके लिए दिन में आधे घंटे का ब्लॉक लिया गया। कार्य पूर्ण होते ही डबल इलेक्ट्रिक लाइन पर ट्रेनों का संचालन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
इन दिनों रेलवे लाइन के साथ-साथ इलेक्ट्रिक लाइन के दोहरीकरण योजना पर भी काम चल रहा है। 11 मार्च से रोड ब्लॉक लेकर नई पटरियां बिछाने का कार्य तकरीबन पूरा हो चुका है। अब इलेक्ट्रिक डिवीजन की ओर से ट्रेनों की पावर लाइन के दोहरीकरण का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
इसके तहत बुधवार को कुड़वार नाका क्रॉसिंग पर आधे घंटे का रूट ब्लॉक लिया गया। इसके तहत स्पेशल क्रेन के जरिए बूम को सपोर्टिंग एंगल से जोड़ा गया। निर्माण विभाग के अभियंता बीएस यादव ने बताया कि बूम व पोर्टल को जोडने का काम शुरू कर दिया गया है। यह पूरा होने के बाद अन्य कई सेक्शन की टेस्टिंग का कार्य होगा।
विज्ञापन
उसके बाद ट्रेनों का संचालन डबल इलेक्ट्रिक लाइन पर शुरू कर दिया जाएगा।