फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Bonfires did not burn, weeds were used as support

Sultanpur News: नहीं जले अलाव, खरपतवार सहारा

Wed, 17 Dec 2025 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Wed, 17 Dec 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
Bonfires did not burn, weeds were used as support
 मोतिगरपुर कस्बे में खरपतवार जलाकर ठंड से बचाव करते लोग।
सुल्तानपुर। ठंड और कोहरे से बुधवार को लोग परेशान रहे। कोहरे से वाहन की रफ्तार कम थमी रही। सुबह सात बजे दृश्यता 10-15 मीटर की रही, जिससे सड़क पर वाहनों को हेडलाइट जलाकर गुजरना पड़ा। सार्वजनिक स्थानों पर अलाव न जलने से लोग ठंड में ठिठुरते दिखे।
विज्ञापन

शहर के बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन और मेडिकल कॉलेज के पास अलाव नहीं जला। ग्रामीण क्षेत्रों में लोग खुद से इंतजाम कर अलाव जला रहे हैं। एडीएम वित्त एवं राजस्व राकेश सिंह ने बताया कि नगर पालिका, नगर पंचायत व ग्राम पंचायतों को अलाव जलाने के निर्देश दिए गए हैं, इसकी निगरानी भी कराई जा रही है।
विज्ञापन

सात ट्रेनों पर पड़ा कोहरे का असर
कोहरे का असर ट्रेनों के संचालन पर भी पड़ा। स्थानीय स्टेशन से गुजरने वाली सात प्रमुख ट्रेनें लेट रहीं, जिससे स्टेशन पर यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। आनंद विहार से रक्सौल जाने वाली सद्भावना डाउन एक्सप्रेस एक घंटे की देरी से पहुंची। मरुधर डाउन एक्सप्रेस, आनंदविहार से गाजीपुर जाने वाली सुहेलदेव डाउन एक्सप्रेस, बेगमपुरा डाउन एक्सप्रेस, देहरादून से हावड़ा जाने वाली कुंभ डाउन एक्सप्रेस करीब दो घंटे की देरी से स्टेशन पर पहुंची। हिमगिरि अप एक्सप्रेस करीब एक घंटे लेट रही। श्रमजीवी अप एक्सप्रेस भी करीब दो घंटे देरी से पहुंची। स्टेशन अधीक्षक बीएस मीना ने बताया कि कोहरे के चलते ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बसें चलाने का निर्देश
परिवहन निगम के प्रधान प्रबंधक प्राविधिक आरबीएल शर्मा ने बताया कि कोहरे की स्थिति को देखते हुए चालकों को निर्देश दिया गया है कि वे ठंड के मौसम में 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से अधिक न चलें। जहां कोहरा हो, वहां धीमी गति से पार करें और वाहन में रिफ्लेक्टर व पीली पट्टी जरूर लगी हो।
ऊनी वस्त्रों की बढ़ी खरीद
शहर के तिकोनिया पार्क में ऊनी वस्त्रों की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ रही। हिमाचल से ऊनी कपड़ों का व्यापारी करने आईं यांगचिन ने बताया कि सर्दी बढ़ने से ऊनी वस्त्रों की बिक्री बढ़ी है। स्वेटर 370 से 1200, जैकेट 800 से 1600, शॉल 270 से 600, स्टॉल 340 से 500 और लेडीज स्वेटर 300 से 1500 रुपये में बिक रहा है। आने वाले लोग अपनी पसंद के अनुसार कपड़ों की खरीदारी कर रहे हैं।


किसान खेतों में बनाए रखें नमी

प्रभारी जिला कृषि रक्षा अधिकारी सदानंद चौधरी ने किसानों के लिए एडवायजरी जारी की है। उन्होंने बताया कि गेहूं के खेत की सिंचाई अवश्य करें, उसकी नमी सूखने न दें। आलू की फसल में उर्वरक का छिड़काव कर मिट्टी चढ़ाएं। हवा में अधिक नमी के कारण आलू और टमाटर में झुलसा रोग आने की संभावना है। लक्षण दिखाई देने पर दवा का छिडकाव करें।


कोल्ड स्ट्रोक काे लेकर स्वास्थ्य महकमा अलर्ट
कोल्ड स्ट्रोक के खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य महकमा अलर्ट है। मेडिकल कॉलेज में एक वार्ड बनाया गया है, जिसमें हीटर व रजाई, कंबल की व्यवस्था है। स्टाफ व डॉक्टर की ड्यूटी लगाई गई है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी मरीजों के कमरों में कंबल और हीटर की व्यवस्था का निर्देश सीएमओ डॉ. भारत भूषण ने दिया है।


छाया रहेगा कोहरा व बादल

आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम पर्यवेक्षक डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि बुधवार को अधिकतम तापमान 16.0 डिग्री सेल्सियस रहा। इसमें 6.0 डिग्री की गिरावट रही। न्यूनतम तापमान 11.0 डिग्री सेल्सियस रहा। इसमें 3.0 डिग्री की बढ़त दर्ज की गई। दक्षिणी-पश्चिमी हवा की गति 1.9 किमी/घंटा रही। आगामी 24 घंटे में आंशिक बादल व कोहरा छाए रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed