फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Body of youth found hanging from trap in Chappar

Sultanpur News: छप्पर में फंदे से लटका मिला युवक का शव

Sun, 22 Jun 2025 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sun, 22 Jun 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
Body of youth found hanging from trap in Chappar
गोसाईगंज (सुल्तानपुर)। बसौढ़ी गांव में शनिवार सुबह एक युवक का शव छप्पर में लगे लोहे के पाइप से लटकता मिला। हालांकि अभी तक मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

बसौढ़ी निवासी सुरेश निषाद (40) की शुक्रवार रात भोजन करने के बाद सोने चले गए। शनिवार सुबह उनका शव छप्पर में लगे लोहे की पाइप से फंदे पर लटकता देखा गया। घरवालों के मुताबिक, रोजाना की तरह सुरेश शुक्रवार रात चारपाई पर खाना खाकर सो गए थे। सुबह परिजन सोकर उठे तो सुरेश का शव लटका देखा। उनकी मौत से परिजनों में चीख-पुकार मच गई। गोसाईगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक राम आशीष उपाध्याय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
घर वालों के मुताबिक, सुरेश मुंबई में बोट से मछलियां पकड़ने का काम करते थे। उसी से परिवार का खर्च चलता था। करीब डेढ़ माह पहले मुंबई से घर आए थे। उनकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। सुरेश की मौत से उनकी पत्नी रीता (37), बड़ी बेटी पूजा (16), निशा (14), मनीषा (14), ऊषा (13), सचिन (10), शिवा (6) का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed