फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Body of drowned youth found in Gomti river

Sultanpur News: गोमती नदी में डूबे युवक का शव मिला

Wed, 07 Jun 2023 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Wed, 07 Jun 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
Body of drowned youth found in Gomti river
करौंदीकलां (सुल्तानपुर)। थाना क्षेत्र करौंदीकलां के बहाउद्दीनपुर मल्हीपुर घाट के पास मंगलवार शाम एक युवक गोमती नदी में डूब गया था। बुधवार सुबह उसका शव पानी में उतराया देखा गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन



करौंदीकलां थाना क्षेत्र के पहाड़पुर कला निवासी दाऊद इब्राहिम शाह (18) मंगलवार की शाम अपने दोस्तों के साथ बहाउद्दीनपुर मल्हीपुर घाट पर घूमने गया था। अचानक पांव फिसलने के चलते वह गोमती नदी में गिर गया था। गहराई अधिक होने की वजह से वह डूब गया था। परिजनों व करौंदीकलां थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची थी।
विज्ञापन



देर शाम नदी में गोताखोरों ने उसकी तलाश शुरू की लेकिन पता नहीं लग सका था। बुधवार को घटनास्थल से लगभग 400 मीटर की दूरी पर नदी में एक शव उतराया हुआ ग्रामीणों ने देखा। शव की शिनाख्त दाऊद के रूप में की गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने नदी से शव निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत की सूचना से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed