{"_id":"684dc78bac3b95c2490d16db","slug":"body-of-drowned-teenager-found-in-gomati-river-sultanpur-news-c-103-1-ame1010-135044-2025-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: गोमती नदी में डूबे किशोर का शव मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: गोमती नदी में डूबे किशोर का शव मिला
Sun, 15 Jun 2025 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sun, 15 Jun 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। फत्तेपुर निवासी राजेंद्र का पुत्र सौरभ (17) शुक्रवार को अयोध्या जिले के बाबा बाजार क्षेत्र में कामाख्या घाट पर अपने साथियों के साथ गोमती नदी में स्नान कर रहा था। इसी दौरान वह गहरे पानी में डूब गया था। हादसे की सूचना पर पुलिस, स्थानीय गोताखोर और एडीआरएफ की टीम ने देर रात तक उसकी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला।
शनिवार सुबह शुरू हुए बचाव कार्य के दौरान घटनास्थल से कुछ दूर पर नदी में किशोर का शव मिला। चौकी प्रभारी आशीष यादव ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजन को सौंप दिया। सौरभ तीन भाई व एक बहन में सबसे बड़ा था। पिता की दो साल पहले सूरत में एक दुर्घटना में मौत हो चुकी है। सौरभ के निधन से मां व भाई-बहन का रोकर बुरा हाल है। (संवाद)