फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Block worker dies of dengue, 35 new patients found

डेंगू से ब्लॉक कर्मी की मौत, 35 नए मरीज मिले

Wed, 02 Nov 2022 11:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Nov 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Block worker dies of dengue, 35 new patients found
सुल्तानपुर। जिले में डेंगू का प्रकोप लगातार जारी है। डेंगू से अब तक करीब 15 लोगों की मौत हो चुकी है। मंगलवार को उपचार के दौरान निजी अस्पताल में भर्ती एक ब्लॉक कर्मी की डेंगू से मौत हो गई। बुधवार को जिला मलेरिया विभाग की ओर से 124 लोगों की जांच में 10 लोग पॉजिटिव मिले हैं। वहीं, जिला अस्पताल की पैथालॉजी में 157 लोगों की जांच की गई है, जिसमें 25 डेंगू पॉजिटिव मिले हैं।
विज्ञापन

गोसाईंगंज थाना क्षेत्र के बरेहता फाजिलपुर गांव निवासी रामशरण प्रजापति (38) पुत्र जेठूराम कोतवाली नगर क्षेत्र के अमहट स्थित कांशीराम कॉलोनी में रहते थे। रामशरण ग्राम विकास विभाग में राष्ट्रीय ग्रामीण मिशन के तहत कूरेभार में ब्लॉक मिशन मैनेजर (बीएमएम) के पद पर तैनात थे। रामशरण के परिजनों ने बताया कि वे पिछले 21 अक्तूबर से बुखार से पीड़ित थे। खून की जांच में डेंगू की पुष्टि हुई थी और प्लेटलेट्स काउंट 63 हजार था। उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां देर शाम इलाज के दौरान रामशरण की मौत हो गई। रामशरण के परिवार में पत्नी सीमा के साथ ही अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

बुधवार को जिला मलेरिया अधिकारी बंशीलाल के निर्देश पर लैब टेक्नीशियन आरपी सिंह के नेतृत्व में शहर के खैराबाद में कैंप लगाकर जांच की गई। 60 लोगों की एनएस-1 जांच में सात लोग पॉजिटिव मिले हैं। इसके साथ ही करौंदिया मोहल्ले में 24 लोगों की जांच में तीन लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। राहुल चौराहे के समीप 40 लोगों की जांच की गई, हालांकि यहां कोई भी पॉजिटिव नहीं मिला है। वहीं, जिला अस्पताल की पैथालॉजी में 157 लोगों की जांच की गई है, जिसमें 25 डेंगू पॉजिटिव मिले हैं। इनसेट
विज्ञापन
विज्ञापन

मात्र एक लैब टेक्नीशियन पर बढ़ी जिम्मेदारी
सुल्तानपुर। जिला अस्पताल के प्रभारी सीएमएस सुधीर कुमार गोयल ने बताया कि जिला अस्पताल के पैथोलॉजी में मात्र एक लैब टेक्नीशियन शेषनाथ तैनात हैं। मौजूदा समय में प्रतिदिन दो सौ से लेकर ढाई सौ लोगों की चिकित्सक जांच लिख रहे हैं। एक ब्लड की पांच जांच होती है। ऐसे में शेषनाथ पर भार ज्यादा पड़ रहा है। इसके लिए जिला महिला अस्पताल में तैनात लैब टेक्नीशियन की जिला अस्पताल के पैथोलॉजी में तैनाती के लिए पत्र लिखा गया है। उम्मीद है कि बृहस्पतिवार को दूसरा लैब टेक्नीशियन भी मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed