फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   block of 21 panchayat secretary changed

आखिरकार 21 पंचायत सचिवों के बदले गए ब्लॉक

Sat, 17 Jul 2021 10:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
block of 21 panchayat secretary changed
सुल्तानपुर। शासन से तबादला नीति जारी होने के बाद आखिरकार जिले के 21 पंचायत सचिव इधर से उधर कर दिए गए। कई दिनों से जारी कसरत के बाद भी काफी दिनों से जमे कुछ बच कर निकल गए। स्थानांतरण में 12 विकास विभाग के वीडीओ व नौ पंचायतराज के सेक्रेटरी इस ब्लॉक से उस ब्लॉक भेजे गए हैं। जारी आदेश में कुछ अपने कार्यों को लेकर चर्चित पंचायत सचिव भी दूर फेंके गए हैं।
विज्ञापन

शासन से तबादला नीति लागू होने के बाद पंचायराज व विकास विभाग के पंचायत सचिवों के तबादले के लिए जिले में कसरत चल रही थी। डीएम व सीडीओ की ओर से लंबे समय से एक जगह जमे लोगों की सूची बनाने का निर्देश दिया गया था।
विज्ञापन

सूची पर मंथन के बाद आखिरकार पंचायतराज विभाग के नौ ग्राम पंचायत अधिकारी व विकास विभाग के 12 वीडीओ को सीडीओ की संस्तुति व डीएम की अनुमति के बाद इधर से उधर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायतराज विभाग व विकास विभाग ने आदेश जारी करते हुए स्थानांतरित सेक्रेटरियों को पुरानी जगह का चार्ज प्रतिस्थानिक को देते हुए नए तैनाती स्थल पर ज्वॉइनिंग का निर्देश दिया है। दूबेपुर विकास खंड की एक सेक्रेटरी का स्थानांतरण भारी दबाव को दरकिनार करते हुए दोस्तपुर कर दिया गया है।
स्थानांतरण में कुछ को प्रशासनिक तो कुछ को स्वयं के अनुरोध समेत अन्य वजह से किया गया है। 21 के स्थानांतरण के बाद भी कुछ सेक्रेटरी बचकर निकलने में कामयाब हो गए हैं। जिला विकास अधिकारी डॉ. डीआर विश्वकर्मा ने स्थानांतरण की पुष्टि की है।

स्थानांतरित पंचायत सचिव
स्थानांतरित किए गए में पंचायतराज के ग्राम पंचायत अधिकारियों में प्रदीप कुमार यादव, संगीता पाल, वीर बहादुर, हरकेश धोबी, जैसराम सरोज, अनिल कुमार यादव, रमेशचंद्र यादव, फैयाज खान व प्रियंका सिंह को इधर से उधर किया गया है। विकास विभाग के स्थानांतरित वीडीओ में राहुल यादव, विपिन कुमार मिश्र, जयश्री देवी, सत्येंद्र कुमार पांडेय, मनीराम सरोज, विजेंद्र कुमार वर्मा, देवव्रत पाल, रामू चौहान, धर्मेंद्र कुमार यादव, ब्रह्मानंद यादव, रवींद्र प्रसाद दूबे व शकुंतला देवी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed