फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   BJP Yuva Morcha burns effigy of Rahul Gandhi

Sultanpur News: भाजपा युवा मोर्चा ने फूंका राहुल गांधी का पुतला

Sat, 21 Feb 2026 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 21 Feb 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
BJP Yuva Morcha burns effigy of Rahul Gandhi
 कलेक्ट्रेट के सामने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का पुतला फूंकते भाजयुमो के लोग। स्रोत-पार्टी
सुल्तानपुर। एआई इंपैक्ट समिति के दौरान शुक्रवार को युवक कांग्रेस की ओर से किए गए प्रदर्शन के खिलाफ शनिवार को भाजयुमो उतर पड़ा। भाजयुमो ने प्रदेश महामंत्री हर्षवर्धन की अगुवाई में प्रदर्शन करते हुए लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का कलेक्ट्रेट गेट पर प्रतीकात्मक पुतला फूंका। अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को चार सूत्री ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री ने युवक कांग्रेस के अर्द्धनग्न प्रदर्शन को देश विरोधी हरकत व अराजकता बताया है। भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष चंदन नारायन सिंह के नेतृत्व में तिकोनिया पार्क से कलेक्ट्रेट गेट तक विरोध प्रदर्शन किया। मीडिया प्रमुख विजय रघुवंशी ने कहा कि 16 देशों के राष्ट्राध्यक्ष सहित 100 से ज्यादा देशों के सीईओ व प्रतिनिधियों की मौजूदगी में युवक कांग्रेस का प्रदर्शन निंदनीय है। इस मौके पर गन्ना विकास समिति चेयरमैन गांधी सिंह, विजय मिश्रा, सुनील, प्रदीप शुक्ला, संजय सोमवंशी, आलोक आर्या, शौर्य बर्धन सिंह, अरुण द्विवेदी, आकाश शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed