फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   BJP reached zero to peak in 43 years

Sultanpur News: 43 वर्षों में शून्य से शिखर पर पहुंची भाजपा

Thu, 06 Apr 2023 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Thu, 06 Apr 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
BJP reached zero to peak in 43 years
सुल्तानपुर में स्थापना दिवस पर पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यापर्ण करते भाजपाई। -संवा
सुल्तानपुर। भाजपा ने 43 वर्षों में शून्य से लेकर शिखर तक का सफर तय किया है। आज भाजपा देश की ही नहीं बल्कि दुनिया के सबसे बड़े राजनीतिक दल के रूप में स्थापित हुई है। ये बातें बृहस्पतिवार को पार्टी के स्थापना दिवस पर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. आरए वर्मा ने कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में कहीं।
विज्ञापन




कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि एक भारत-श्रेष्ठ भारत एवं सबका साथ-सबका विकास के मंत्र पर चल रही भाजपा भारतीय संस्कृति, राष्ट्रवाद और विकासोन्मुखी राजनीति का पर्याय बन चुकी है। पयागीपुर चौराहे पर भाजपा जिलाध्यक्ष ने वाल राइटिंग कर एक बार फिर से भाजपा सरकार का नारा लिखा।
विज्ञापन




इसके पहले पार्टी कार्यालय पर झंडा फहराया गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव संबोधन कार्यकर्ताओं ने सुना। पदाधिकारियों ने पं. दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। मीडिया प्रभारी विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि पार्टी कार्यालय समेत 1671 बूथों पर पार्टी का स्थापना दिवस कार्यक्रम आयोजित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन




पार्टी स्थापना दिवस कार्यक्रम सामाजिक न्याय सप्ताह के रूप में 14 अप्रैल अंबेडकर जयंती तक मनाएगी। इस मौके पर डॉ. एमपी सिंह, डॉ. सीताशरण त्रिपाठी, महिला आयोग सदस्य सुमन सिंह, सहकारी बैंक अध्यक्ष विजय मिश्रा, प्रवीन कुमार अग्रवाल, आनंद द्विवेदी, बबिता तिवारी, रेखा निषाद, चंदन नारायण सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed