फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   BJP MLA's driver accused of occupying house

Sultanpur News: भाजपा विधायक के चालक पर मकान कब्जाने का आरोप

Fri, 21 Mar 2025 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Fri, 21 Mar 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
BJP MLA's driver accused of occupying house
भदैंया (सुल्तानपुर)। भाजपा विधायक के चालक पर परिवार वालों के साथ पट्टीदार और संघ कार्यकर्ता के मकान पर जबरन कब्जा करने का आरोप लगा है। मामला तूल पकड़ने पर पुलिस ने चालक सहित छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

हनुमानगंज गांव निवासी मोनू गुप्ता करीब 15 वर्षों से लंभुआ के भाजपा विधायक सीताराम वर्मा का वाहन चलाता है। उसके चाचा बब्लू गुप्ता राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के मंडल कार्यवाह हैं। दोनों के बीच पट्टीदारी का विवाद चल रहा है। बुधवार शाम बब्लू अपनी पत्नी नीता गुप्ता के साथ रिश्तेदारी गए थे। दरवाजे पर उनकी बुजुर्ग मां अकेली थीं।
विज्ञापन

आरोप है कि मोनू ने अपने परिवार वालों के साथ मिलकर उनके मकान का ताला तोड़कर उस पर कब्जा कर लिया। सूचना मिलते ही पति-पत्नी घर लौटे तो मकान पर कब्जा मिला। उनकी सक्रियता के बाद पुलिस ने नीता गुप्ता की तहरीर पर चालक मोनू गुप्ता, उसके पिता रामसुमेर, सोनू, सुभाष और दो महिलाओं सहित छह लोगों पर मुकदमा दर्ज किया। साथ ही मकान खाली कराया। देहात कोतवाल सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुलझ जाएगा मामला
भाजपा विधायक सीताराम वर्मा ने बताया कि पट्टीदारी के विवाद का मामला है। उनके चालक के पिता रामसुमेर प्रधान का चुनाव भी लड़े हैं। स्थानीय लोगों ने मामले को अनावश्यक तूल पकड़ाया है। हमने राजस्व व पुलिस अधिकारियों को दोनों पक्षों को बुलाकर मामला सुलझाने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed