फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   BJP MLA's wife and accountant found Corona positive

भाजपा विधायक की पत्नी समेत एक लेखपाल मिला कोरोना पॉजिटिव

Tue, 30 Jun 2020 08:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2020 08:48 PM IST
विज्ञापन
BJP MLA's wife and accountant found Corona positive
सुल्तानपुर। भाजपा विधायक के बाद उनकी पत्नी समेत एक लेखपाल भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। केजीएमयू की ओर से विधायक के परिवारीजनों की कराई गई जांच में विधायक की पत्नी संक्रमित पाई गई हैं, जबकि जिले से कराई गई जांच में लेखपाल संक्रमित मिला है। स्वास्थ्य विभाग ने लेखपाल को कोविड केयर सेंटर में भर्ती कराते हुए इलाज शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन

लंभुआ के भाजपा विधायक देवमणि द्विवेदी के दो दिन पूर्व कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद केजीएमयू ने विधायक के परिवारीजनों की जांच कराई थी। सोमवार को आई जांच रिपोर्ट में विधायक की पत्नी भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। हालांकि उनके भाई समेत अन्य की रिपोर्ट निगेटिव आई है। विधायक व उनकी पत्नी का इलाज केजीएमयू में चल रहा है।
विज्ञापन

विधायक के भाई चिंतामणि ने इसकी पुष्टि की है। डीएम सी. इंदुमती के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को रिपोर्ट जारी की है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सीबीएन त्रिपाठी ने बताया कि 28 जून को 142 नमूनों की जांच लखनऊ भेजी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें 141 की रिपोर्ट निगेटिव आई है, जबकि लंभुआ तहसील में कार्यरत एक लेखपाल पॉजिटिव पाया गया है। लेखपाल शहर के शास्त्रीनगर का निवासी है। रिपोर्ट आने के बाद लेखपाल के घर के आसपास आवाजाही प्रतिबंधित कर दी गई है।

मोहल्ले को सैनिटाइज कराया जा रहा है। सीएमओ ने बताया कि मंगलवार को आई रिपोर्ट में कोविड केयर सेंटर में भर्ती पांच मरीजों की रिपोर्ट भी निगेटिव आई है। उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। अब जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या 191 हो गई है। अभी तक 154 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि पांच की मौत हो चुकी है। एक्टिव केसों की संख्या 32 रह गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed