फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   BJP leader enters CHC and beat ward boy

भाजपा नेता ने सीएचसी में घुसकर वार्ड ब्वाय को पीटा

Mon, 14 Oct 2019 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
BJP leader enters CHC and beat ward boy
सुल्तानपुर। सीएचसी कुड़वार पर रविवार देर रात समर्थकों के साथ पहुंचे भाजपा नेता व जिपं सदस्य प्रतिनिधि ने वार्ड ब्वाय की पिटाई कर दी। पीड़ित वार्ड बॉय ने भाजपा नेता समेत 15 लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

कोतवाली नगर क्षेत्र के रामनगर कोट निवासी श्रीनाथ सिंह कुड़वार सीएचसी पर वार्ड ब्वाय के पद पर तैनात हैं। रविवार की रात श्रीनाथ सिंह की ड्यूटी फार्मासिस्ट उमेश चंद्र त्रिपाठी के साथ थी।
विज्ञापन

थाने में दी गई तहरीर के अनुसार रात करीब साढ़े 12 बजे एक जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि व भाजपा नेता 10-15 लोगों के साथ सीएचसी पहुंच गए। उन्होंने सीएचसी पर तैनात चिकित्सक बाल मुकुंद मौर्य के बारे में जानकारी मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्ड ब्वाय श्रीनाथ सिंह ने पूछा कि चिकित्सक से क्या काम है? आरोप है कि यह सुनते ही भाजपा नेता व उनके साथ मौजूद लोगों ने श्रीनाथ सिंह पर हमला कर दिया। श्रीनाथ सिंह को बचाने के लिए फार्मासिस्ट उमेश चंद्र त्रिपाठी बीच-बचाव करने लगे तो उनके साथ भी बदसुलूकी की गई।
इसके बाद भाजपा ने नेता समर्थकों के साथ वापस चले गए। पीड़ित वार्ड बॉय ने घटना की सूचना प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. बालमुकुंद मौर्य के साथ ही पुलिस को दी।

सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना किया। वार्ड ब्वाय ने जिपं सदस्य प्रतिनिधि समेत 15 लोगों के खिलाफ मारपीट, जान से मारने की धमकी व सरकारी कार्य में बाधा डालने की तहरीर कुड़वार थाने में दी है।
एसओ कुड़वार अशोक कुमार ने बताया कि वार्ड ब्वाय श्रीनाथ सिंह के साथ मारपीट की तहरीर मिली है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed