{"_id":"58614c4b4f1c1b5b26eeaecc","slug":"biting-cold-hits-the-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम ने बदली करवट, दिन भर छाई रही धुंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम ने बदली करवट, दिन भर छाई रही धुंध
Amarujala Bureau
Updated Mon, 26 Dec 2016 10:28 PM IST
विज्ञापन
ठंड से राहत नहीं
- फोटो : अमर उजाला
जिले में सोमवार को मौसम के बदले मिजाज से कड़ाके की ठंड होने लगी। दिन भर आसमान में धुंध छाई रही और सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। दिन में हुई कड़ाके की ठंड से अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने मंगलवार को सुबह के समय कोहरा व धुंध रहने और ठंड में वृद्धि होने का अनुमान लगाया है।
विज्ञापन
मौसम के पल-पल बदल रहे मिजाज से लोगों की परेशानी कम नहीं हो रही है। सोमवार को एक बार फिर मौसम का रुख बदल गया। मौसम के बदले मिजाज से सुबह आसमान कोहरे की चादर से लिपटा रहा। दिन भर धुंध छाई रहने से लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ा। इस दौरान पछुआ हवा चलने से लोग शीतलहरी से परेशान रहे। आसमान में धुंध छाई रहने से दिन भर सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए और अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन
ठंड से बचाव के लिए लोगों ने अलाव का सहारा लिया। शहर समेत ग्रामीण इलाकों में लोग अलाव की तलाश में भटकते रहे। शाम होते ही ठंड बढ़ गई। मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को सुबह के समय हल्का कोहरा व धुंध रहने से ठंड में वृद्धि की संभावना है।
विज्ञापन