फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Biometric attendance now mandatory for scholarship

Sultanpur News: वजीफे के लिए अब बायोमीट्रिक हाजिरी जरूरी

Thu, 25 Jul 2024 03:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Thu, 25 Jul 2024 03:54 AM IST
विज्ञापन
Biometric attendance now mandatory for scholarship
सुल्तानपुर। विभिन्न व्यावसायिक शिक्षा ले रहे कमजोर वर्ग के छात्रों के लिए वजीफे की डगर कठिन होती जा रही है। अब इस वर्ग के छात्रों को छात्रवृत्ति पाने के लिए संस्थानों में थंब मशीन में अपनी हाजिरी लगानी पड़ेगी। संस्थान में 70 फीसदी उपस्थिति पाए जाने पर ही छात्रों को छात्रवृत्ति मिल सकेगी।
विज्ञापन


शासन ने दशमोत्तर के व्यावसायिक वर्ग की शिक्षा ले रहे ग्रेड वन के छात्रों को छात्रवृत्ति देने के लिए शिकंजा कस दिया है। हालांकि छात्रवृत्ति के लिए शासन का 70 फीसदी उपस्थिति का पहले का आदेश लागू चल रहा है लेकिन उसमें शासन ने अब थोड़ा संशोधन करते हुए व्यावसायिक वर्ग की शिक्षा के ग्रेड वन के छात्रों के लिए थंब की हाजिरी अनिवार्य कर दी है।
विज्ञापन


इसके लिए संबंधित कॉलेजों व संस्थानों को अपने यहां बायोमीट्रिक मशीन लगवाकर छात्रों की हाजिरी लेने का निर्देश दिया है। थंब की हाजिरी से छात्रों को वजीफा पाने के लिए कम से कम 70 फीसदी उपस्थिति संस्थान में रखनी होगी। समाज कल्याण व पिछड़ा वर्ग निदेशालय ने संबंधित आदेश दोनों विभागों को भेज दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला समाज कल्याण अधिकारी अमित सिंह व पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी मुदित श्रीवास्तव ने बताया कि व्यावसायिक वर्ग की ग्रेड वन की शिक्षा संबंधित जिले में चार संस्थान हैं। चारों संस्थानों को बायोमीट्रिक मशीन लगवाने संबंधी शासन का निर्देश भेज दिया गया है। इसमें केएनआई पीएसएस, केएनआईटी, केएनआई फरीदीपुर, स्पेक्ट्रम संस्थान द्वारिकागंज, श्रीविश्वनाथ कॉलेज ऑफ फॉर्मेसी क्लान शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed