फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Bike was blown apart due to collision with goods train

Sultanpur News: मालगाड़ी की टक्कर से बाइक के परखचे उड़े

Thu, 16 Jan 2025 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Thu, 16 Jan 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Bike was blown apart due to collision with goods train
रेल ट्रैक किनारे पड़ी क्षतिग्रस्त बाइक
भदैंया (सुल्तानपुर)। पखरौली रेलवे स्टेशन की पूर्व दिशा में बुधवार दोपहर ओवर ब्रिज के पास बिना रास्ते के रेल ट्रैक पार कर रहे बाइक सवार युवक-युवती सामने से आ रही मालगाड़ी को देखकर भाग निकले। मालगाड़ी की चपेट में आते बाइक के परखचे उड़ गए। लोकाे पायलट की सूचना पर आरपीएफ ने क्षतिग्रस्त बाइक को कब्जे में लेकर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार लखनऊ-वाराणसी रेल खंड पर निर्माणाधीन ओवर ब्रिज के पास बुधवार दोपहर करीब एक बजे युवक-युवती बाइक लेकर बिना किसी रास्ते के रेल ट्रैक पार कर रहे थे। कुछ ग्रामीणों ने उन दोनों को रोका भी, लेकिन वह नहीं माने। तभी डाउन ट्रैक पर लखनऊ से वाराणसी जा रही मालगाड़ी आ गई। मालगाड़ी को देखकर युवक-युवती बाइक को ट्रैक पर छोड़कर भाग निकले।
विज्ञापन

मालगाड़ी की टक्कर से बाइक करीब 20 मीटर दूर जा गिरी। बाइक का पंजीकरण शिवम के नाम से पता चला है। आरपीएफ इंस्पेक्टर राजकुमार ने क्षतिग्रस्त बाइक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि बाइक स्वामी के नाम रेलवे एक्ट के तहत केस दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed