{"_id":"693c5972bc731c09f70f23f5","slug":"bike-rider-killed-in-road-accident-car-driver-critical-sultanpur-news-c-103-1-ame1010-146195-2025-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, कार चालक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, कार चालक गंभीर
Fri, 12 Dec 2025 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Fri, 12 Dec 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
अखंडनगर(सुल्तानपुर)। बेलवाई–हलियापुर मार्ग पर रूपईपुर मोड़ के पास शुक्रवार शाम तेज रफ्तार कार और बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक और कार सवार घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया, जहां डॉ. सुधीर बरनवाल ने बाइक सवार सर्वेश सिंह (31) निवासी बेहटा, दीदारगंज, आजमगढ़ को मृत घोषित कर दिया।
वहीं, कार चालक आलोक द्विवेदी निवासी मीरपुर प्रतापपुर को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल अंबेडकरनगर रेफर किया गया है। पुलिस के मुताबिक बाइक सवार ने हेलमेट लगाया था। थाना प्रभारी संत कुमार सिंह ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सुरक्षित स्थान पर रखवा दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।