{"_id":"69c03e97f48bae3a3e0c8b6b","slug":"bike-rider-dies-in-road-accident-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-152517-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत
Mon, 23 Mar 2026 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Mon, 23 Mar 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
चांदा के सोनावा गांव के पास घटनास्थल पर लगी ग्रामीणों की भीड़। स्रोत-पुलिस
चांदा (सुल्तानपुर)। लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर सोनावा गांव के पास शनिवार दोपहर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार जौनपुर जिले के नेवढ़िया चकईपुर निवासी फाइनेंस कर्मी अवनीश पटेल (24) की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना दोपहर 12 बजे हुई है। अवनीश जौनपुर से बाइक से सोनावा गांव के पास किसी काम से आए थे। वह बाइक से सड़क पार कर रहे थे, तभी हादसा हो गया। अवनीश ने हेलमेट नहीं पहना था।
जेब से मिले आधार कार्ड से मृतक की पहचान हुई। अवनीश पटेल जौनपुर के एक फाइनेंशियल बैंक में क्रेडिट ऑफिसर के पद पर काम करते थे। उनका ऑफिस सोनावा के पास स्थित ढकवा बाजार, प्रतापगढ़ में था। क्षेत्राधिकारी लंभुआ ऋतिक कपूर ने बताया कि क्षतिग्रस्त बाइक को सुरक्षित स्थान पर रखवाया गया है। परिजनों को दुर्घटना की जानकारी दी गई। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।