फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Bike rider collides with bull, one dead, other injured

Sultanpur News: सांड़ से टकराए बाइक सवार, एक की मौत, दूसरा घायल

Mon, 23 Dec 2024 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 23 Dec 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
Bike rider collides with bull, one dead, other injured
कादीपुर (सुल्तानपुर)। कोतवाली क्षेत्र के रानीपुर मोड़ के पास शनिवार रात एक बाइक पर सवार दो युवक सांड़ से टकरा गए। दुर्घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी कादीपुर से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जहां एक युवक ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के बनके गांव निवासी विजय (25) अपने रिश्तेदार महेंद्र (26) निवासी कारेबन कोतवाली जयसिंहपुर के साथ बाइक से शनिवार रात बाइक से कादीपुर जा रहे थे। रानीपुर मोड़ के पास अचानक विजय की बाइक सांड़ से टकरा गई। दुर्घटना में विजय व महेंद्र घायल हो गए।
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक, बाइक विजय चला रहे थे। उन्होंने हेलमेट नहीं पहना था। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कादीपुर ले जाया गया। चिकित्सक ने उन दोनों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में विजय की मौत हो गई। महेंद्र की स्थिति ठीक बताई जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed