{"_id":"5fecb40b8ebc3e433b75805e","slug":"bike-rally-sultanpur-news-lko5573720128","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएफआई ने निकाली मोटर साइकिल रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएफआई ने निकाली मोटर साइकिल रैली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। छात्र संगठन स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) के 50 साल पूरे होने पर बुधवार को मोटर साइकिल रैली निकाली गई। शहर में जगह-जगह स्थापित शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया।
शहर के बस स्टेशन स्थित एसएफआई कार्यालय पर आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष विवेक विक्रम सिंह ने कहा कि आज एसएफआई को पूरे 50 साल हो गए। हमारी क्रांतिकारी विरासत जो अध्ययन और संघर्ष के नारे के साथ चली थी, वो आज भी उसी जोश के साथ आगे बढ़ रही है।
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शशांक पांडेय ने कहा कि सुल्तानपुर में एसएफआई आज 22 साल की हो रही है। इन 22 वर्षो में छात्रों की हर समस्या के साथ हमने संघर्ष किया और तमाम आंदोलनों में जीत दर्ज कराई है। जिला मंत्री सौरभ मिश्र ने कहा कि अध्ययन और संघर्ष की इस लड़ाई में एसएफआई ने छात्र हित में हमेशा अपना झंडा आगे रखा है।
विज्ञापन
गोष्ठी से पहले बाइक रैली निकाल पंडित रामप्रसाद बिस्मिल, पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी, डॉ. भीमराव आंबेडकर, शहीद भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, डॉ. राम मनोहर लोहिया की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया। इस मौके पर राजीव तिवारी, पार्थ द्विवेदी, द्वारिका प्रसाद, सैफ हामिद अली खान समेत कई लोग मौजूद रहे।