{"_id":"5f81de0d8ebc3e9be74e3e6a","slug":"bhakiyu-performed-at-the-kurebhar-police-station-sultanpur-news-lko544566452","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू ने किया कूरेभार थाने पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू ने किया कूरेभार थाने पर प्रदर्शन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। पुलिस की कार्यशैली के विरोध में शनिवार को भारतीय किसान यूनियन (अंबावत) ने कूरेभार ब्लॉक मुख्यालय पर पंचायत लगाई। पंचायत के बाद संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने कूरेभार थाने का घेराव कर प्रदर्शन किया। सूचना पर पहुंचे एएसपी के आश्वासन पर किसानों का प्रदर्शन समाप्त हुआ।
शनिवार को भारतीय किसान यूनियन (अंबावत) के जिलाध्यक्ष रमाशंकर चौधरी के नेतृत्व में कूरेभार ब्लॉक मुख्यालय पर सुबह 10 बजे पंचायत लगाई गई। पंचायत को संबोधित करते हुए संगठन के प्रदेश महासचिव रामकृपाल सिंह ने कहा कि पुलिस व प्रशासन किसानों की अनदेखी कर रहा है। किसी भी दशा में किसानों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
ब्लॉक मुख्यालय पर करीब दो बजे तक चली पंचायत के बाद संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए कूरेभार थाना पहुंच गए और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। किसान नेता किसी बड़े अधिकारी को बुलाने की मांग पर अड़ गए।
विज्ञापन
थाने पर प्रदर्शन की सूचना पर एएसपी शिवराज सिंह मौके पर पहुंचे और किसानों की समस्याओं से संबंधित ज्ञापन लिया। साथ ही संगठन की पुलिस से संबंधित सभी समस्याओं को प्रमुखता से निस्तारित कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद संगठन का प्रदर्शन समाप्त हुआ।