फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Bhadila Khanipur's development work stalled for one and a half years

डेढ़ साल से भदिला खानीपुर का विकास कार्य ठप

Sun, 22 Nov 2020 10:38 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2020 10:38 PM IST
विज्ञापन
Bhadila Khanipur's development work stalled for one and a half years
सुल्तानपुर। मोतिगरपुर विकास खंड के भदिला खानीपुर ग्राम पंचायत का विकास कार्य डेढ़ साल से ठप हो गया है। नामित तीन सदस्यीय टीम में एक सदस्य का डोंगल जारी नहीं होने से धनराशि की निकासी नहीं हो पा रही है। समिति के सदस्यों ने एडीओ पंचायत से लेकर डीएम तक प्रार्थना पत्र देते हुए डोंगल जारी कराने की मांग की लेकिन अभी तक कुछ निष्कर्ष नहीं निकल सका है।
विज्ञापन

भदिला खानीपुर ग्राम पंचायत के निर्वाचित ग्राम प्रधान का वित्तीय अनियमितता के आरोप में करीब डेढ़ वर्ष पहले वित्तीय व प्रशासनिक अधिकारी सीज किया जा चुका है। इसके बाद ग्राम पंचायत के विकास कार्यों के संचालन के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन हुआ।
विज्ञापन

समिति के तीन सदस्यों में पहले तो डोंगल को लेकर छीनाझपटी मची रही। इसके बाद 23 अक्तूबर को अरविंद नामक सदस्य के स्थान पर दूसरी सदस्य शारदा देवी को डीएम के आदेश पर डीपीआरओ ने नामित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नई सदस्य शारदा देवी के नाम डोंगल जारी करने को लेकर दोनों सदस्यों ने अपनी सहमति भी दे दी। इसके बाद एडीओ पंचायत ने दोनों सदस्यों (गुजराती देवी व ब्रह्मादीन) के शपथ पत्र पर बने सहमति का पत्र 29 अक्तूबर को डीपीआरओ के पास भेजा।
सहमति पत्र के बाद भी शारदा देवी के नाम डोंगल नहीं जारी हो सका। डोंगल के अभाव में डेढ़ साल से ठप ग्राम पंचायत का विकास कार्य नहीं शुरू हो सका। पिछले दिनों दोनों सदस्यों ने डीएम को भी प्रार्थना पत्र देकर डोंगल जारी कराने की मांग की लेकिन उसके बाद भी कार्रवाई सिफर है।

इस संबंध में जिला पंचायतराज अधिकारी अविनाश कुमार ने बताया कि करीब 10 दिन पहले सदस्यों में डोंगल जारी करने के संबंध में सहमति बनी है। इसके पहले की समिति काम नहीं कर रही थी। जल्द ही चयनित सदस्य के नाम डोंगल जारी करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed