फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Begumpura Express will be canceled for four days from tomorrow

कल से चार दिन निरस्त रहेगी बेगमपुरा एक्सप्रेस

Thu, 24 Jun 2021 11:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jun 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
Begumpura Express will be canceled for four days from tomorrow
सुल्तानपुर। उत्तर रेलवे अंबाला मंडल में सरहिंद स्टेशन पर शुक्रवार से 30 जून के बीच अलग-अलग समय पर नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन

इस अवधि में ट्रैफिक ब्लॉक लिए जाने के चलते शनिवार से चार दिनों के लिए बेगमपुरा एक्सप्रेस का संचालन निरस्त किया गया है।
निरस्त होने के पहले वाराणसी से जम्मूतवी को जाने वाली बेगमपुरा एक्सप्रेस में यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है। शुक्रवार को इस ट्रेन में नो-रूम है।
अंबाला रेल मंडल के सरहिंद रेलवे स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग के कार्य के लिए शुक्रवार से 30 जून के बीच ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा।
इस वजह से वाराणसी से जम्मूतवी को जाने वाली बेगमपुरा अप एक्सप्रेस का संचालन 26, 27, 28 व 29 जून को आरंभिक स्टेशन वाराणसी से निरस्त किया गया है।
वहीं, जम्मूतवी से वाराणसी को जाने वाली बेगमपुरा डाउन एक्सप्रेस का संचालन 27, 28, 29 व 30 जून को आरंभिक स्टेेशन जम्मूतवी से निरस्त किया गया है। इसके अलावा हावड़ा से जम्मूतवी को जाने वाली हिमगिरि सुपर फास्ट अप एक्सप्रेस का संचालन विभिन्न तिथियों पर निरस्त किया गया है।
ट्रेनों के निरस्त होने के पहले यात्रा की तारीखों में यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है। शुक्रवार को वाराणसी से जम्मूतवी को जाने वाली बेगमपुरा अप एक्सप्रेस में नो-रूम हो गया है।
विज्ञापन

स्लीपर कोच में वेटिंग 300 के ऊपर शो कर रही है। स्टेशन अधीक्षक बीएस मीना ने बताया कि सरहिंद रेलवे स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग के कार्य को लेकर विभिन्न तिथियों पर सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन से जम्मू तक जाने वाली ट्रेनों का संचालन निरस्त किया गया है। नान इंटरलॉकिंग का कार्य पूरा होने पर ट्रेनों का संचालन बहाल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed