{"_id":"6ad1227d76a169b0620f60b6","slug":"lump-removed-from-the-neck-of-adarsh-who-had-been-suffering-for-four-years-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-167353-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: न्यायालय कर्मी की पत्नी को झांसा देकर दो युवकों ने की टप्पेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: न्यायालय कर्मी की पत्नी को झांसा देकर दो युवकों ने की टप्पेबाजी
Fri, 16 Oct 2026 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Fri, 16 Oct 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। शहर के पीडब्ल्यूडी कॉलोनी में बुधवार सुबह दीवानी न्यायालय के कर्मचारी की पत्नी को टप्पेबाजों ने झाड़-फूंक से उनके बीमार बच्चे को ठीक करने का झांसा देकर दो युवकों ने सोने की चेन पार कर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रामराज परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश के पेशकार हैं। वह अपने परिवार के साथ पीडब्ल्यूडी के निकट सरकारी आवास में रहते हैं। उनके मुताबिक बुधवार सुबह न्यायालय में काम करने गए थे। दिन में करीब 11:15 बजे दो युवक उनके आवास पर पहुंचे। दोनों ने हरे रंग की टोपी पहनी थी, और सिर पर पगड़ी बांध रखी थी। हाथ में मोर पंख भी थे। रामराज की पत्नी ने दरवाजा खोला तो युवकों ने भिक्षा मांगी और पानी पीने की बात कही।
उन्होंने बिस्तर पर लेटे छह वर्षीय बच्चे को देखा। आरोप है कि युवकों ने झाड़-फूंक से बच्चे को ठीक करने का दावा किया। उन्होंने कागज में भभूत देकर पत्नी से सोने की चेन मांग ली। इसके बाद दोनों युवक उनकी चेन लेकर भाग निकले। कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक सुरेश नारायण मिश्र ने बताया कि दो अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।