{"_id":"6ad124c0f7bc0b7a2907b58a","slug":"body-of-hotel-worker-who-died-in-mumbai-reaches-home-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-167329-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: मुंबई से घर पहुंचा होटल कर्मी का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: मुंबई से घर पहुंचा होटल कर्मी का शव
Fri, 16 Oct 2026 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Fri, 16 Oct 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
जयसिंहपुर। कस्बा निवासी होटल कर्मी अखिलेश (22) की मंगलवार रात मुंबई में एक ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मुंबई से बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे अखिलेश का शव घर पहुंच तो परिवार के लोग रो पड़े। दियरा घाट पर शव का अंतिम संस्कार किया गया।
परिजनों ने बताया कि अखिलेश का विवाह नहीं हुआ था। तीन वर्षों से मुंबई के एक होटल में काम करके परिवार का खर्च उठा रहे थे। वह एक किराये के कमरे में रहते थे। होटल का काम खत्म होने बाद मंगलवार देर रात अखिलेश वहां से कमरे पर जाने के लिए निकले थे। रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे, तभी अचानक ट्रेन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए थे। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। बुधवार को उनके पिता राजू को मुंबई से बेटे की मौत की सूचना मिली तो वह बदहवास हो गए। अखिलेश की मौत से पूरा परिवार सदमे में है।