{"_id":"54a87e40adfd7e7f1361b65886778688","slug":"bdo-suspended-in-manrega-fraud-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनरेगा घोटाले में बीडीओ सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनरेगा घोटाले में बीडीओ सस्पेंड
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
Updated Tue, 20 Oct 2015 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनरेगा कार्यों में अनियमितता और कार्ययोजना के डीपीआर से अधिक पेमेंट करना जामों के खंड विकास अधिकारी को भारी पड़ी। जांच में प्रथम दृष्टया आरोप साबित होने के बाद बीडीओ को निलंबित करते हुए शासन से उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की सिफारिश की गई है। शासन की कार्रवाई से अन्य विकास खंडों में तैनात बीडीओ में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन
जामों के खंड विकास अधिकारी हरिशंकर गुप्ता के खिलाफ बीते दिनों जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ ही शासन में शिकायत हुई थी। शिकायतकर्ता ने बीडीओ पर मनरेगा योजनांतर्गत कराए गए कार्यों में व्यापक अनियमितता बरतने, कूटरचित अभिलेख के आधार पर पेमेंट करने, अल्पकालीन त्रुटिपूर्ण निविदा आमंत्रित कर उच्च दरों पर अनियमित रूप से सामग्री क्रय करने, श्रमिकों का कार्य और भुगतान ठेकेदारी प्रथा से कराने, उच्च गुणवत्ता की सामग्री का प्रयोग न किए जाने के साथ ही श्रमिकों की मौजूदगी के बिना फर्जी भुगतान कराने का आरोप लगाया गया था।
विज्ञापन
शिकायत मिलने के बाद शासन ने एक विशेष टीम का गठन कर मामले की जांच का आदेश दिया था। बीते दिनों जामों आई जांच टीम ने पाया कि बीडीओ के ऊपर लगाए गए सभी आरोप प्रथम दृष्टया सही हैं। जांच करने गई टीम की रिपोर्ट मिलने के बाद शासन ने राज्यपाल से बीडीओ को निलंबित करने व उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की अनुमति मांगी थी। राज्यपाल की अनुमति मिलने के बाद शासन ने सोमवार को बीडीओ को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
शासन के आदेश पर सचिव रामबहादुर के हस्ताक्षर से जिलाधिकारी कार्यालय के माध्यम से सीडीओ को भेजे गए आदेश में बीडीओ पर की गई कार्रवाई की जानकारी दी गई है। भेजे गए आदेश में कहा गया है कि निलंबन अवधि में बीडीओ हरिशंकर गुप्ता कार्यालय संयुक्त विकास आयुक्त फैजाबाद के यहां संबद्ध रहेंगे।