{"_id":"685af6991daf53f02f05f886","slug":"bdo-on-duty-in-second-block-staff-nadard-sultanpur-news-c-103-1-slko1044-135702-2025-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: बीडीओ दूसरे ब्लॉक में ड्यूटी पर, कर्मचारी गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: बीडीओ दूसरे ब्लॉक में ड्यूटी पर, कर्मचारी गायब
विज्ञापन
सुल्तानपुर। बल्दीराय विकास खंड के बीडीओ दूसरे ब्लॉक में ड्यूटी पर रहे और अधिकांश कर्मचारी यहां दोपहर तक कार्यालय से गायब रहे।
ब्लॉक के बीडीओ राधेश्याम के पास अखंडनगर विकास खंड का भी प्रभार है। मंगलवार सुबह से वह कार्यालय में नहीं थे। बीडीओ की अनुपस्थिति में कर्मचारियों की मौज रही। करीब 12 बजे तक कई कर्मचारी कार्यालय से नदारद रहे। वहां पहुंचे फरियादियों में कुछ को वापस होना पड़ा। प्रार्थना पत्र लेकर करीब साढ़े 10 बजे पहुंची तिरहुंत गांव की राधिका काफी देर तक इंतजार करती रहीं।
बताया कि कोई प्रार्थना पत्र लेने वाला नहीं है। इसी तरह अन्य लोग भी प्रार्थना पत्र लेकर पहुंचे, लेकिन उन्हें वापस होना पड़ा। आरोप है कि अधिकारी और कर्मचारी समय से ब्लॉक नहीं पहुंचते हैं।
ड्यूटी में लापरवाही बरतने वालों पर होगी कार्रवाई
खंड विकास अधिकारी राधेश्याम ने बताया कि अखंडनगर में ड्यूटी पर था। कर्मचारियों के नहीं पहुंचने के बारे में पता किया जाएगा। ड्यूटी में लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई होगी।