{"_id":"262967f6b8e9629501a8bac05c712400","slug":"bdo-grabbed-the-funds-to-construct-the-two-booth-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बीडीओ ने हड़पी बूथ बनवाने की धनराशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो बीडीओ ने हड़पी बूथ बनवाने की धनराशि
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
Updated Sun, 11 Oct 2015 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत निर्वाचन में बूथ बनवाने के लिए दिए गए पैसे से बूथ न बनवाकर दोनों खंड विकास अधिकारियों ने धनराशि को हड़प ली। डीएम के निरीक्षण में इसका खुलासा हुआ है। आदेश की अवहेलना एवं धनराशि हड़पे का मामला निर्वाचन जैसे कार्य में मिलने पर डीएम ने दोनों बीडीओ से स्पष्टीकरण मांगा है।
निर्वाचन कार्यालय के मुुताबिक पंचायत निर्वाचन के पहले चरण में खंड विकास अधिकारी कूरेभार को इटकौली में बूथ संख्या 197,198 एवं 199 को बनवाने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा धनराशि दी गई थी। इसी तरह बीडीओ जयसिंहपुर को प्राइमरी पाठशाला बरौंसा में बूथ संख्या 26,27 व 28 बनवाने के लिए धनराशि दी गई थी।
दोनों बीडीओ मतदान के लिए बूथ बनवाने के बजाय इस मद में मिली धनराशि को हड़प ली। शुक्रवार को निरीक्षण के लिए निकले डीएम जब बरौंसा व इटकौली पहुंचे तो उन्हें दोनों जगहों पर बूथ नहीं मिले। जानकारी करने पर पता चला कि बूथ बनवाया ही नहीं गया। मजबूरन में बगल के बूथ पर वोट डलवाया गया।
विज्ञापन
निर्वाचन जैसे कार्य में घोर लापरवाही बरतने एवं धनराशि हड़पने के मामले में डीएम एस राजलिंगम ने दोनों बीडीओ से तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही धनराशि वापस करने का निर्देश देते हुए अनुशानात्मक कार्रवाई का संकेत दिया है।