{"_id":"6aeb8580f16c7622cc088b02","slug":"pilgrims-flock-to-nekrahi-sharif-dargah-qawwali-resonates-throughout-the-night-sultanpur-news-c-103-1-slko1047-168701-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: नेकराही शरीफ दरगाह पर उमड़े जायरीन, रातभर गूंजी कव्वाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: नेकराही शरीफ दरगाह पर उमड़े जायरीन, रातभर गूंजी कव्वाली
Thu, 05 Nov 2026 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Thu, 05 Nov 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। शहर से सटे नेकराही शरीफ दरगाह पर वारिस अली शाह के 80वें सालाना उर्स के तीसरे दिन मंगलवार रात आस्था और सूफियाना रंग देखने को मिला। देश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे कव्वालों ने रातभर कलाम पेश किए। कव्वाली सुनकर जायरीन भावविभोर हो उठे। आयोजकों के मुताबिक, उर्स में 25 से 30 हजार जायरीन शामिल हुए।
कार्यक्रम की शुरुआत रात आठ बजे रस्म-ए-परचम कुशाई से हुई। इसके बाद एहराम पोशी की रस्म अदा की गई। साहबजादा अली अहमद वारसी और गुलामैन-ए-हाजी हजरत अल्लाहमान शाह वारसी की ओर से चादर पेश की गई। अंजुमन-ए-वारसी ने जायरीनों के लिए लंगर की व्यवस्था की।
अयोध्या-प्रयागराज बाईपास के पास कोतवाली देहात क्षेत्र में आयोजित उर्स में देशभर से अकीदतमंद जियारत के लिए पहुंचते हैं। दरगाह परिसर में तीन दिन तक लंगर चलता है, जिसमें जायरीन भी सेवा करते हैं। सज्जादानशीन बाबा आजाद शाह वारसी ने बताया कि वारिस पनाह का उर्स 1947 से लगातार आयोजित हो रहा है। इसमें सभी धर्मों के लोग शामिल होकर गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल पेश करते हैं।