Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Direct train from Sultanpur to Chandigarh-Patna to be available during the festive season

Sultanpur News: त्योहार पर चंडीगढ़-पटना के लिए सुल्तानपुर से मिलेगी सीधी ट्रेन

Thu, 05 Nov 2026 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Thu, 05 Nov 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Direct train from Sultanpur to Chandigarh-Patna to be available during the festive season
सुल्तानपुर। दिवाली और छठ त्योहारों पर घर आने-जाने वाले यात्रियों को रेलवे ने बड़ी राहत दी है। त्योहारों पर ट्रेनों में बढ़ती भीड़ के बीच रेलवे ने दो जोड़ी विशेष ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। इनमें चंडीगढ़-पटना और रानी कमलापति-गोरखपुर के बीच ट्रेनें शामिल हैं।
विज्ञापन

चंडीगढ़-पटना विशेष ट्रेन का सुल्तानपुर में दोनों दिशाओं में ठहराव होगा। इससे जिले के यात्रियों को चंडीगढ़ और पटना तक की यात्रा के लिए अतिरिक्त रेल सुविधा मिलेगी। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक समर्थ गुप्ता ने इसकी जानकारी दी। गाड़ी संख्या 04510 चंडीगढ़-पटना विशेष एक्सप्रेस छह नवंबर को रात 10 बजे चंडीगढ़ से चलेगी। यह ट्रेन सात नवंबर को दोपहर 1:25 बजे सुल्तानपुर पहुंचेगी और पांच मिनट बाद 1:30 बजे रवाना होगी। वापसी में गाड़ी संख्या 04509 पटना-चंडीगढ़ विशेष एक्सप्रेस सात नवंबर को रात 11:15 बजे पटना से चलेगी। यह आठ नवंबर को सुबह 6:30 बजे सुल्तानपुर पहुंचेगी और 6:35 बजे रवाना होगी। इस ट्रेन में कुल 17 कोच होंगे।
विज्ञापन


रानी कमलापति-गोरखपुर विशेष एक्सप्रेस
गाड़ी संख्या 01663 रानी कमलापति-गोरखपुर विशेष एक्सप्रेस सात नवंबर को शाम 6:45 बजे रानी कमलापति से रवाना होगी। यह ट्रेन आठ नवंबर को सुबह 6:20 बजे लखनऊ पहुंचेगी। इस विशेष ट्रेन का बाराबंकी में भी ठहराव निर्धारित किया गया है। वापसी में गाड़ी संख्या 01664 गोरखपुर-रानी कमलापति विशेष एक्सप्रेस नौ नवंबर को सुबह 7:50 बजे गोरखपुर से चलेगी। यह दोपहर 12:05 बजे बाराबंकी और 1:05 बजे लखनऊ पहुंचेगी। इस ट्रेन में 18 कोच होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुल्तानपुर में ठहराव और यात्रियों को सहूलियत
चंडीगढ़-पटना विशेष एक्सप्रेस का सुल्तानपुर स्टेशन पर दोनों दिशाओं में पांच-पांच मिनट का ठहराव होगा। चंडीगढ़ से आने वाली ट्रेन दोपहर में और पटना से आने वाली ट्रेन सुबह सुल्तानपुर पहुंचेगी। स्टेशन अधीक्षक वीके गुप्ता ने बताया कि अतिरिक्त ट्रेन से यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा में सहूलियत मिलेगी। अन्य स्टेशनों के ठहराव और समय की जानकारी रेल मदद हेल्पलाइन 139 या रेलवे की पूछताछ वेबसाइट से प्राप्त की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed