फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Bar Association Election: 1,802 advocates cast their votes

Sultanpur News: अधिवक्ता संघ चुनाव 1802 अधिवक्ताओं ने किया मतदान

Thu, 15 Oct 2026 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Thu, 15 Oct 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Bar Association Election: 1,802 advocates cast their votes
शहर के खुर्शीद क्लब मैदान में चुनाव संपन्न कराते ड्यूटी में लगे न्यायिक कर्मचारीगण। स्रोत-सोशल
सुल्तानपुर। शहर के खुर्शीद क्लब मैदान में बुधवार को जिला जज सुनील कुमार की निगरानी में जिला प्रशासन के सहयोग से अधिवक्ता संघ के नए पदाधिकारियों का चुनाव संपन्न हुआ। कुल 2,080 अधिवक्ता मतदाताओं में से 1,802 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे से मतगणना शुरू होगी, जो कि परिणाम आने तक जारी रहेगी। चुनाव कमेटी के नोडल अधिकारी एडीजे श्याम मोहन जायसवाल व एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन राजेंद्र प्रताप दुबे ने मतगणना ड्यूटी में शामिल कर्मचारियों, प्रत्याशियों व उनके प्रतिनिधियों को समय से मौजूद रहने की अपेक्षा व्यक्त की है।
विज्ञापन

बुधवार को बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के चुनाव के मतदान के लिए कुल छह बूथ बनाए गए थे। दो पद निर्विरोध होने के बाद शेष बचे कुल 14 पदों के लिए 63 प्रत्याशी मैदान में है। मैदान में उतरे प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करने के लिए अधिवक्ता मतदाताओं ने सुबह 10 बजे से लेकर शाम पांच बजे तक मतदान किया। चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए शारदा प्रसाद मिश्र, अखिलेश शुक्ल, सभाजीत सिंह, ज्ञानप्रकाश तिवारी, बद्री प्रसाद पांडेय, राजकुमार सिंह, रवींद्र प्रताप सिंह, अमरनाथ यादव, हेमंत कुमार मिश्र, ध्रुवराज सिंह, विजय श्रीवास्तव,तेज बहादुर सिंह,करुणा शंकर, उदय प्रताप सिंह,जय प्रकाश सिंह,राजेन्द्र प्रताप सिंह, जय प्रसाद तिवारी मैदान में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, महासचिव पद के लिए सूर्यनाथ यादव, वीरेंद्र प्रताप सिंह, मदन तिवारी, जयंत मिश्र, राकेश पांडेय, आनंद पांडेय, रोहित अवस्थी, कपिल पांडेय, जयंत सिंह, रवि प्रकाश पांडेय, देवी प्रसाद अग्रवाल, गिरिजा प्रसाद श्रीवास्तव, व्यास नारायन दुबे उम्मीदवार हैं। वहीं, शेष 12 पदों के लिए कुल 33 प्रत्याशी मैदान में हैं। चुनाव कमेटी ने मतदान की प्रक्रिया संपन्न होने के बाद 15 अक्तूबर को खुर्शीद क्लब स्थित निर्धारित स्थल पर ही मतगणना की तिथि निर्धारित की है।
सीसीटीवी की निगरानी में पड़े वोट
मतदान की पूरी प्रक्रिया सीसीटीवी की निगरानी में संपन्न हुई। अधिवक्ताओं की सुविधा व पारदर्शिता के लिए डिस्प्ले बोर्ड लगाए गए थे। छह बूथ में से प्रत्येक पर पांच कर्मचारियों की तैनाती की गई थी। मतदान प्रक्रिया की जिला जज सुनील कुमार लगातार निगरानी करते रहे। नोडल अधिकारी/एडीजे श्याम मोहन जायसवाल, एसीजेएम शुभम वर्मा, एसडीएम गरिमा सोनकिया अन्य भी चुनावी प्रक्रिया संपन्न कराने में दिनभर लगे रहे।

पिछली बार से कम पड़े 51 मत
बार एसोसिएशन के चुनाव में नौ सितंबर को हुए मतदान के दौरान 2,080 अधिवक्ताओं में से कुल 1,853 अधिवक्ताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया था। फिलहाल बवाल मचने के बाद चुनाव निरस्त हो गया था। पिछले चुनाव की अपेक्षा इस बार 51 वोट कम पड़े।


प्रत्याशियों की उपस्थिति में सील हुए बॉक्स
कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण मतदान संपन्न होने के बाद जिला जज सुनील कुमार, एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन राजेंद्र प्रताप दुबे, नोडल अधिकारी एडीजे श्याम मोहन जायसवाल, एसीजेएम शुभम वर्मा एवं अन्य अधिकारियों-कर्मचारियों व प्रत्याशियों की मौजूदगी में मतपत्र की पेटिकाओं को सील किया गया। उन्हें स्ट्रांग रूम में कड़ी सुरक्षा के बीच रख दिया गया है।

शहर के खुर्शीद क्लब मैदान में चुनाव संपन्न कराते ड्यूटी में लगे न्यायिक कर्मचारीगण। स्रोत-सोशल

शहर के खुर्शीद क्लब मैदान में चुनाव संपन्न कराते ड्यूटी में लगे न्यायिक कर्मचारीगण। स्रोत-सोशल

शहर के खुर्शीद क्लब मैदान में चुनाव संपन्न कराते ड्यूटी में लगे न्यायिक कर्मचारीगण। स्रोत-सोशल

शहर के खुर्शीद क्लब मैदान में चुनाव संपन्न कराते ड्यूटी में लगे न्यायिक कर्मचारीगण। स्रोत-सोशल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed